मामूली सुधार के बावजूद दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब बनी रही

नयी दिल्ली, दिल्ली की वायु गुणवत्ता में बुधवार सुबह मामूली सुधार हुआ लेकिन यह अब भी बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने यह जानकारी दी।

सीपीसीबी के अनुसार, बुधवार सुबह नौ बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एएक्यूआई) 339 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार सुबह शहर का एक्यूआई 395 था जो बहुत खराब श्रेणी में आता है। सीपीसीबी के समीर ऐप के आंकड़ों के मुताबिक, सभी निगरानी स्टेशन में से 30 में वायु गुणवत्ता बहुत खराब और आठ में खराब श्रेणी में दर्ज की गई। जहांगीरपुरी में वायु गुणवत्ता सबसे खराब रही जहां एक्यूआई 390 दर्ज किया गया।

सीपीसीबी के वर्गीकरण के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है। इस बीच, मौसम की स्थिति से भी खास राहत नहीं मिली।

यह भी पढ़े: दिल्ली में वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार पर अब भी बहुत खराब स्तर पर

शहर का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। स्टेशन-वार आंकड़ों के अनुसार, पालम में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस, रिज में नौ डिग्री सेल्सियस, आयानगर में आठ डिग्री सेल्सियस और लोधी रोड में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि सफदरजंग में शहर का सबसे कम न्यूनतम तापमान (7.2 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान के करीब 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है और इसके साथ मध्यम कोहरा भी छाया रह सकता है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button