धनखड़ ऊटी में कुलपति सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे

नई दिल्ली, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 25 अप्रैल 2025 को तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के ऊटी में आयोजित राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के वार्षिक सम्मेलन में भाग लेंगे। यह सम्मेलन 25 से 27 अप्रैल तक ऊटी में आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में उपराष्ट्रपति की भागीदारी के कारण, राज्यपाल की भूमिका सीमित हो सकती हैI

उपराष्ट्रपति 25 अप्रैल की सुबह 10:35 बजे दिल्ली से कोयंबटूर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से वायुसेना के विशेष हेलीकॉप्टर से ऊटी जाएंगे। सम्मेलन में उनका सत्र सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित है।26 अप्रैल, 2025 को धनखड़ ऊटी में मुथानाद मुंड तोडा मंदिर में दर्शन करेंगे। 27 अप्रैल को अपनी वापसी यात्रा के दौरान, वे कोयंबटूर में कृषि विश्वविद्यालय का दौरा करेंगे और छात्रों तथा कृषि उद्यमियों से बातचीत करेंगे।​

इस सम्मेलन में देश भर के विश्वविद्यालयों के कुलपति, यूजीसी के अध्यक्ष, एआईसीटीई के अध्यक्ष, आईआईटी के पूर्व निदेशक और अन्य प्रमुख शैक्षणिक हस्तियां भाग लेंगी। चर्चाओं के मुख्य विषयों में अनुसंधान, संस्थागत विकास, उद्यमिता को प्रोत्साहन, संकाय क्षमता निर्माण और वैश्विक प्रतिभा को बढ़ावा देना शामिल है।( PIB)

यह भी पढ़ेंस्पेडेक्स’ में इसरो की दूसरी डॉकिंग सफलता

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button