धोनी ने किया अभ्यास, आईपीएल की तैयारी को लेकर अटकलें

रांची, भारत और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने यहां अभ्यास शुरू कर दिया है जिससे उनकी आईपीएल 2026 की तैयारियों को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) ने सोशल मीडिया पर एक छोटा वीडियो साझा किया जिसमें धोनी को नेट सत्र के लिए पैड पहनते हुए देखा जा सकता है। इस पोस्ट के साथ शीर्षक में लिखा गया, “देखो कौन वापस आया है’’।

वीडियो के साथ एक अन्य शीर्षक में लिखा गया, “जेएससीए का गौरव: महेंद्र सिंह धोनी”। नेट सत्र से पहले धोनी को भारत और झारखंड के पूर्व बल्लेबाज और जेएससीए अधिकारी सौरभ तिवारी के साथ बातचीत करते हुए भी देखा गया। आईपीएल 2026 की ‘विंडो’ (आयोजन की तारीख) को तय कर दिया गया है जो 26 मार्च से 31 मई तक चलेगा।

धोनी ने वर्ष 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन वह अब भी आईपीएल में सक्रिय हैं।चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी फिलहाल रुतुराज गायकवाड़ संभाल रहे हैं लेकिन धोनी अब भी टीम का बेहद अहम हिस्सा बने हुए हैं। आईपीएल में 2008 से अब तक धोनी ने 278 मैचों में 38.30 की औसत और 137.45 के स्ट्राइक रेट से 5,439 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 24 अर्धशतक लगाए हैं, जबकि उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर नाबाद 84 रन रहा है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button