ध्यान फाउण्डेशन का श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ 1 से

हैदराबाद, ध्यान फाउण्डेशन, हैदराबाद द्वारा अश्विनी गुरुजी की प्रेरणा से ध्यान फाउण्डेशन गौशाला, पेद्दाशापुर, गोलुरु रोड तथा ध्यान फाउण्डेशन नंदीशाला, यादाद्री के सहायतार्थ श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन आगामी 1 से 7 जुलाई तक एस.एन.सी. कन्वेंशन सेन्टर, पिल्लर नं. 268, अत्तापुर में किया जाएगा।

उक्त जानकारी यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में ध्यान फाउण्डेशन, हैदराबाद के दीपक विजयवर्गीय द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि अवसर पर राधाकृष्णजी महाराज भक्तों को श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करायेंगे। कथा दोपहर 3.30 से शाम 7 बजे तक आयोजित की जाएगी। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के अन्तर्गत 1 जुलाई को सुबह 9.31 बजे गोवत्स राधाकृष्णजी महाराज के सान्निध्य में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया जायेगा। कलश यात्रा के अन्तर्गत 101 महिलाएँ कलश धारण कर बाजे-गाजे के साथ भजन-कीर्तन करते हुए कथा स्थल पहुँचेंगी। कलश धारण करने की इच्छुक महिलाएँ सरिता विजयवर्गीय एवं सुप्रिया विजयवर्गीय से सम्पर्क कर नाम पंजीकृत करवा सकती हैं।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद में दो दिवसीय राजभाषा कार्यशाला का शुभारंभ

कथा के आयोजन के सन्दर्भ में अत्तापुर स्थित ध्यान फाउण्डेशन के कार्यालय में विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के आयोजन के सन्दर्भ में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। अवसर पर अनिल अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, विजय राठी, महेन्दर अग्रवाल, प्रदीप कुमार, अनिल विजयवर्गीय, चेतन राठी, श्रीगोपाल डोडिया, अमित अग्रवाल, दीपक विजयवर्गीय, कमलेश कुमार विजयवर्गीय, सुरेश कुमार बंसल, महेन्दर खेतान, साकेत अग्रवाल, आशीष विजयवर्गीय, दीपक विजयवर्गीय, मीनाक्षी विजयवर्गीय, दामोदरदास विजयवर्गीय, अनिरुद्ध विजयवर्गीय, पवन विजयवर्गीय, प्रशांत विजयवर्गीय व अन्य उपस्थित थे। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button