डॉयल 112 ने बचाई 31 लोगों की जान

हैदराबाद, इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर के जरिए संचालित डायल 112 (तेलंगाना एमर्जेन्सी रेस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम) द्वारा 31 लोगों की जान बचाई गई।

कमांड कंट्रोल सेंटर के निदेशक वी.बी. कमलासन रेड्डी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा इमर्जेन्सी रेस्पॉन्स सपोर्ट सिस्टम (ईआरएसएस) को सिंगल इमर्जेन्सी नंबर 112 के रूप में अमल में लाया जा रहा है। इस सिस्टम में पुलिस (डायल 100), फायर (101), मेडिकल (108), महिला (181), बाल सुरक्षा (1098) और आपदा प्रबंधन (1077) को एकीकृत करते हुए डायल 112 को अमल में लाया गया है।

इस व्यवस्था को तेलंगाना में गत 5 दिसंबर, 2024 से तेलंगाना इमर्जेन्सी रेसपॉन्स सपोर्ट सिस्टम के तहत डायल 112 के रूप में अमल में लाया जा रहा है। डायल 112 के जरिए सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि डायल 112 को अमल में लाने के समय से वर्तमान समय तक 31 लोगों को आत्महत्या करने से बचाया गया। इसी प्रकार पाँच लापता बच्चों को तलाशने के अलावा तीन बाल विवाह रुकवाए गए। एक हत्या का प्रयास की घटना और जबरन विवाह करवाए जाने की घटना को रोका गया। बच्चों के अपहरण की दो घटनाएँ डायल 112 से प्राप्त सूचना के आधार पर रोकी गई।

इसके अलावा एक सड़क हादसे और बलात्कार के मामले में भी त्वरित कार्रवाई की गई। इस प्रकार डायल 112 के जरिए प्राप्त शिकायतों के आधार पर 45 घटनाओं को त्वरित कार्रवाई कर रोका गया। उन्होंने आम जनता से आपातकालीन स्थिति में बिना किसी भय के निसंकोच डायल 112 पर सूचना देने की अपील की।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button