अग्रवाल समाज कुकटपल्ली (पूर्वांचल) का दीपावली मिलन व अन्नकूट आयोजित
हैदराबाद, अग्रवाल समाज कुकटपल्ली पूर्वांचल शाखा द्वारा श्री सालासर हनुमान मंदिर, जगतगिरीगुट्टा में दीपावली मिलन एवं अन्नकूट प्रसाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम महाराज अग्रसेनजी की पूजा-अर्चना की गई। अवसर पर केंद्रीय समिति सदस्य डा. सीमा जैन, विकास केशान, रूपेश अग्रवाल की उपस्थिति रही। इस दौरान सुंदरकांड का पाठ पवन पांडे और उनके साथियों द्वारा प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात सभी ने अन्नकूट प्रसाद ग्रहण किया।

अवसर पर वासुदेव खेतान (चेयरमैन), शाखा अध्यक्ष राजकुमार पसारी, उपाध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, मानद् मंत्री दर्शन अग्रवाल, सह-मंत्री भारत कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राधेश्याम गोयल, अंकुर सिंघल, प्रदीप जिंदल, विपुल झुनझुनवाला, मुकेश कुमार बंसल, महेंद्र अग्रवाल, मनीष जैन, मनीष अग्रवाल, शांति देवी, जगदीश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, आलोक गर्ग, जय मोहन अग्रवाल, शंकरलाल अग्रवाल, कैलाशचंद अग्रवाल व अन्य उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें… गोशामहल स्थित शंखेश्वर जैन संघ में आचार्य भक्तिरत्न सूरीश्वरजी का भव्य विदाई समारोह आयोजित
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



