अग्रवाल समाज हिमायतनगर शाखा का दीपावली मिलन एवं अन्नकूट उत्सव

हैदराबाद, अग्रवाल समाज हिमायतनगर शाखा द्वारा जियागुड़ा स्थित रंगनाथ स्वामी मंदिर में भव्य रूप से दीपावली मिलन एवं अन्नकूट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रथम सत्र में रंगनाथ स्वामी का भव्य कल्याणोत्सव आयोजित किया गया। इसमें संजय अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, दीपक कुमार गुप्ता, आदित्य अग्रवाल एवं भरत अग्रवाल सपत्निक यजमान बने।

देवालय के पुजारियों ने बहुत ही सुन्दर ढंग से मंत्रोच्चार के साथ भगवान का विवाह संपन्न करवाया। लगभग 150 सदस्य परिवारों ने इसमें भाग लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दूसरे सत्र में दीपावली मिलन के तहत सभी ने एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। अवसर पर विशेष रूप से अग्रवाल समाज तेलंगाना के अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता, उपाध्यक्ष रूपेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अचल गुप्ता की उपस्थिति रही, जिनका सम्मान शाखा के पदाधिकारियों द्वारा शॉल एवं पौधे प्रदान कर किया गया।

यह भी पढ़ें… उमंग के साथ मनाया गया सिकंदराबाद हैदराबाद ऑयरन एंड स्टील मर्चेन्ट्स का दीपावली मिलन समारोह

Ad

समाज के पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएँ और आभार व्यक्त किया

सभी ने आरती के पश्चात स्वादिष्ट अन्नकूट का लाभ लिया। कार्यक्रम के लिए विशेष रूप से अध्यक्ष संजय अग्रवाल एवं दिलीप अग्रवाल ने आर्थिक अनुदान दिया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम की सफलता के लिए जोन कोऑर्डिनेटर डी.पी. अग्रवाल, केन्द्राय समिति सदस्य रमा बाजोरिया, मंत्री दिनेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष आनंद पित्ती, कोषाध्यक्ष विकास अग्रवाल, अनिल बाजोरिया, मनीष आदि ने सहयोग दिया। अध्यक्ष संजय अग्रवाल एवं डी.पी. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

अवसर पर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, मंत्री दिनेश गुप्ता, उपाध्यक्ष आनंद पित्ती, सह-मंत्री मनीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विकास अग्रवाल, केन्द्राय कार्यकारिणी सदस्य रमा बाजोरिया, जोन कोऑर्डिनेटर डी.पी. अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य अनिल बाजोरिया, निवर्तमान अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष पवन भुवानिया, अल्का अग्रवाल, कमल केड़िया, संजय गुप्ता, विकास अग्रवाल, परामर्शदाता मिट्ठन लाल मित्तल, श्याम बद्रुका, जगदीश अग्रवाल, धर्मेन्द्र अग्रवाल, मूलचंद अग्रवाल, सुमन भुवानिया, प्रदीप गादिया, लक्ष्मीनारायण मित्तल, नरेश गोयल, कमल एवं प्रीति अग्रवाल, हिमांशी एवं योगेश संघी, आदित्य अग्रवाल, भरत अग्रवाल, लीना अग्रवाल, पूजा एवं मनीष अग्रवाल, दिलीप एवं नीरा अग्रवाल, सुचित्रा गुप्ता, सुनीता गुप्ता, कविता अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, आदित्य, अशोक बंसल एवं रजनी बंसल, मुकेश गुप्ता, रमा, शालू गुप्ता, उमा गुप्ता, दीपक कुमार गुप्ता, सुनील कुमार टिबरेवाल आदि सपरिवार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन विकास अग्रवाल ने किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button