दमरे महाप्रबंधक ने किया हैदराबाद डिवीजन का निरीक्षण

हैदराबाद, दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबंधक संजय कुमार श्रीवास्तव ने आज हैदराबाद डिवीजन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हैदराबाद मंडल रेल प्रबंधक संतोष कुमार वर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, संजय कुमार श्रीवास्तव ने मुदखेड़-सिकंदराबाद खंड मेंरियर विंडो निरीक्षण करते हुए पटरियों, सिग्नलिंग प्रणालियों, पुलों के सुरक्षा पहलुओं की समीक्षा की। खंड के महत्वपूर्ण स्टेशनों सहित दमरे महाप्रबंधक ने बासर रेलवे स्टेशन का गहन निरीक्षण किया।

यहां उन्होंने यात्री सुविधाओं, सर्कुलेटिंग एरिया आदि का जायजा लेते हुए अमफत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। संजय कुमार श्रीवास्तव ने निजामाबाद रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन पर किए गए पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की जांच करते हुए यात्री सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

यह भी पढ़े: एफटीसीसीआई में वैश्विक कॉर्पोरेट शिखर सम्मेलन आयोजित

दमरे महाप्रबंधक ने नांदेड़-मुदखेड़ खंड में रियर विंडो निरीक्षण करते हुए रेल पटरियों की सुरक्षा पहलुओं की समीक्षा की।
उन्होंने नांदेड़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते हुए यहां की यात्री सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने नांदेड़ मंडल रेल प्रबंधक प्रदीप लक्ष्मणराव कामले तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें मंडल द्वारा शुरू की गई विभिन्न बुनियादी ढाँचा विकास परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान दमरे महाप्रबंधक संजय कुमार श्रीवास्तव को कुली तथा विभिन्न ट्रेड यूनियनों से ज्ञापन भी प्राप्त हुए।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button