दमरे महाप्रबंधक ने किया मौलाअली डिपो का निरीक्षण
हैदराबाद, दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबंधक संजय कुमार श्रीवास्तव ने आज को ट्रेन सेट रखरखाव डिपो, मौलाअली का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान हैदराबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक लोकेश विश्नोई और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।





महाप्रबंधक संजय कुमार श्रीवास्तव ने डिपो में जारी वंदे भारत ट्रेनों, एमएमटीएस और ईएमयू के निरीक्षण व रखरखाव कार्यक्रमों की समीक्षा की। महाप्रबंधक ने डिपो में स्थित अन्य सुविधाओं, पीआईटी व्हील लेथ और फ्लैश बट वेल्डिंग प्लांट का निरीक्षण कर परिचालन दक्षता का आकलन किया।
यह भी पढ़ें… अदिवी शेष ने की आवारा कुत्तों संबंधी फैसले पर पुनर्विचार की अपील
संजय कुमार श्रीवास्तव ने कर्मचारियों से बातचीत करते हुए उन्हें सुरक्षा और दक्षता के उच्च मानकों को बनाए रखने की सलाह दी। उन्होंने हरित पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए पौधारोपण किया। साथ ही अधिकारियों के साथ आगे की विकास योजनाओं पर चर्चा की।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



