डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड का शिकार हुई डॉक्टर की हृदयाघात से मौत

हैदराबाद, साइबर ठगी करने वाले ठगों के चंगुल में फँसी एक सेवानिवृत्त डॉक्टर की तेज दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो गई। मलकपेट एरिया अस्पताल में हाल ही में मुख्य वरिष्ठ आरएमओ के पद से रिटायर्ड हुई महिला डॉक्टर से गत 5 सितंबर को साइबर ठगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क किया। व्हॉट्सऐप के जरिए वीडियो कॉल कर साइबर ठगों ने उसे यह कहकर डराया-धमकाया कि उसके आधार कार्ड के जरिए अवैध मानव तस्करी का बेंगलुरू में मामला दर्ज किया गया।

इसके बाद लगातार चार दिन महिला डॉक्टर से साइबर ठगों ने अपने आपको बेंगलुरू पुलिस और सर्वोच्च न्यायालय का न्यायाधीश होने का हवाला देते हुए उसे डिजिटल अरेस्ट करार दिया। 8 सितंबर को वीडियो कॉल कर साइबर ठगों ने महिला डॉक्टर को डराया कि उसके खिलाफ सीबीआई और ईडी द्वारा मामले दर्ज किए गए और सर्वोच्च न्यायालय में कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें… नगर में 50 पुलिस इंस्पेक्टरों का स्थानांतरण कर विभिन्न पदों पर नियुक्ति

इस प्रकार डरा-धमकाकर साइबर ठगों ने डॉक्टर के यूनियन बैंक के पेंशन खाते से 6.6 लाख रुपये गत 6 सितंबर को महाराष्ट्र के एक आईसीआईसीआई बैंक खाते में ऑनलाइन स्तर पर स्थानांतरित करवाए। इसके बाद भी उसे साइबर ठग डरा-धमका रहे थे, जिसके चलते गत 8 सितंबर को तड़के उसे तेज दिल का दौरा पड़ा। इस कारण महिला डॉक्टर को उसके घर वाले अस्पताल ले गए, जहाँ उपचार के दौरान उसी दिन उसने दम तोड़ दिया। कुछ दिन बाद महिला डॉक्टर के बैंक खाते की जाँच करने पर साइबर ठगी का पता चला। प्राप्त शिकायत के आधार पर साइबर अपराध पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button