जरूरी कामों के लिए किया जा सकता है ड्रोन सेवाओं का इस्तेमाल : पुलिस महानिदेशक

पुलिस महानिदेशक बी. शिवधर रेड्डी ने मंगलवार को ग्लोबल समिट में लगाए गए पुलिस स्टॉल टीजी क्वेस्ट का दौरा किया। इस अवसर पर वहां तैनात पुलिस अधिकारियों ने पुलिस महानिदेशक को बताया कि टीजी क्वेस्ट स्टॉल राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में टेक्नोलॉजी की ज़रूरत के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए लगाया गया । इस मौके पर, अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन पुलिस की ड्यूटी में अहम भूमिका निभा रहे हैं और इसलिए उनका इस्तेमाल बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बड़े पैमाने पर सुरक्षा इंतजामों के मामले में ड्रोन के इस्तेमाल से कई फायदे होंगे।

डीजीपी ने कहा कि क्राइम कंट्रोल, जांच पड़ताल, महिलाओं की सुरक्षा, ट्रैफिक कंट्रोल, वीआईपी सुरक्षा के साथ-साथ आतंकवादियों और उनके संगठनों को नियंत्रित करने में ड्रोन का इस्तेमाल कर आपराधिक घटनाओं को नियंत्रित किया जा सकता है।

ड्रोन सेवाओं का इस्तेमाल जरूरी कामों के लिए किया जा सकता

पुलिस ड्यूटी में टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर ज़ोर देते हुए, शिवधर रेड्डी ने टीजी क्वेस्ट स्टॉल लगाने के लिए अधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भविष्य में ड्रोन की मदद से सुरक्षा उपायों और निगरानी सिस्टम को और मजबूत करने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि ड्रोन सेवाओं का इस्तेमाल जरूरी कामों के लिए किया जा सकता है।

ये ड्रोन कम से कम समय में और अच्छे से संदिग्ध और समस्या ग्रस्त इलाकों की पहचान करने में बहुत ज़रूरी होंगे, और जांच अधिकारियों को फील्ड में जाने से पहले ड्रोन से इकट्ठा की गई जानकारी और घटना संबंधी दृश्य देने से जांच की प्रक्रिया में तेजी आएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से मामलों की जांच में तेजी आएगी। उन्होंने ड्रोन के प्रदर्शन का निरीक्षण किया और मीडिया के लिए लगाए गए सेंटर का दौरा कर वहां उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का भी जायजा लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button