राजेंद्रनगर में ड्रग्स का कहर: युवक की मौत, युवती बेहोश, पुलिस जांच में जुटी

हैदराबाद, हैदराबाद के राजेंद्रनगर इलाके में ड्रग्स ओवरडोज़ का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। शिवरमपल्ली स्थित एक अपार्टमेंट में ड्रग्स लेने के बाद युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद युवती बेहोश होकर अस्पताल में भर्ती है।

मृत युवक की पहचान कलापत्थर (पुराना शहर) निवासी अहमद के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, अहमद और युवती (कर्नूल निवासी) लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। दोनों ने सोमवार रात कथित तौर पर ड्रग्स खरीदे और अपने कमरे में सेवन किया। ज्यादा मात्रा में नशा करने के बाद दोनों की हालत बिगड़ गई। डोज़ ओवर हो जाने के कारण अहमद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

Ad

निलोफ़र कैफ़े के पास से खरीदे गए ड्रग्स
पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों ने ड्रग्स शहर के निलोफ़र कैफ़े के पास से खरीदे थे। शॉकिंग बात यह है कि प्राथमिक मेडिकल रिपोर्ट में दोनों के सैंपल ड्रग्स के लिए पॉज़िटिव पाए गए हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज किया, सप्लायर्स की तलाश जारी
राजेंद्रनगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और यह पता लगाने में जुटी है कि ड्रग्स किस नेटवर्क के जरिए सप्लाई किए गए थे। सप्लायर्स और पेडलर्स तक पहुंचने के लिए छापेमारी की तैयारी भी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि युवती के होश में आने के बाद पूरे मामले की और जानकारी मिल पाएगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button