आसाम में 5.9 तीव्रता का भूकंप, कई देशों में महसूस किए गए झटके
गुवाहाटी, आज शाम 4:41 बजे आसाम के ढेकियाजुली के पास 16 किलोमीटर की दूरी पर रिक्टर पैमाने पर 5.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। इसका असर भारत के अलावा बांग्लादेश, नेपाल, म्यांमार (बर्मा), भूटान और चीन तक महसूस किया गया। भूकंप के झटके कई शहरों में महसूस किए गए, जिससे लोगों में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
भूकंप का केंद्र आसाम के ढेकियाजुली क्षेत्र में बताया गया है, जो पर्वतीय इलाकों से घिरा है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीमों ने राहत कार्यों और निगरानी के लिए तुरंत टीमों को सक्रिय किया है। अब तक किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन कई इलाकों में घरों में दरारें आने और बिजली आपूर्ति बाधित होने की खबरें हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि यह क्षेत्र भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील है और यहाँ समय-समय पर मध्यम से तीव्र झटके आते रहते हैं। प्रशासन ने लोगों से शांत रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है। साथ ही, भूकंप के बाद आफ्टरशॉक की संभावना को देखते हुए सतर्कता बरतने को कहा गया है।
गुवाहाटी एयरपोर्ट की इमारत कंपकपा उठी
भूकंप के झटके इतने तीव्र थे कि गुवाहाटी एयरपोर्ट की इमारत कंपकपा उठी। हवाई अड्डे पर मौजूद लोगों में भय का माहौल देखा गया। कुछ लोग इधर उधर दौड़ते भी नजर आए। विस्तार से समाचार शीघ्र प्रस्तुत किया जाएगा।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



