एलावेनिल वलारिवान ने एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

शिमकेंट (कज़ाकिस्तान), भारतीय शूटर एलेवनिल वलारिवन ने शुक्रवार को शिमकेंट में आयोजित 16वीं एशियाई चैम्पियनशिप में महिला 10 मीटर एयर राइफल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर भारत के नाम एक और उपलब्धि दर्ज की। तमिलनाडु की 26 वर्षीय एलेवनिल, जिन्होंने वर्ल्ड कप में कई स्वर्ण पदक जीते हैं, ने फाइनल में 253.6 का स्कोर बनाकर शीर्ष स्थान हासिल किया और यह उनका महाद्वीपीय प्रतियोगिता में दूसरा गोल्ड है।

पहला गोल्ड उन्होंने 2019 में ताइवान में जीता था, जब वे ओलंपिक पदक विजेता गगन नारंग की गन फॉर ग्लोरी अकादमी में प्रशिक्षण ले रही थीं। रजत पदक चीन की शिनलू पेंग ने 253 स्कोर के साथ जीता, जबकि कोरिया की यूनजी क्वोन ने 231.2 अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किया। इस आयोजन में एलेवनिल का यह पहला व्यक्तिगत पोडियम फिनिश था। इससे पहले उन्होंने टीम इवेंट में एक रजत और कांस्य पदक जीते थे।

एक और भारतीय शूटर मेहुली घोष ने आठ शूटर के फाइनल में 208.9 अंक बनाकर चौथा स्थान हासिल किया। एलेवनिल ने फाइनल के लिए आठवें स्थान पर क्वालीफाई किया था, उनके कुल स्कोर 630.7 थे। घोष ने मूल रूप से इस इवेंट में 10वां स्थान हासिल किया था, लेकिन फाइनल में उनका नाम शामिल किया गया क्योंकि दो अन्य उच्च स्थान पर रहने वाले भारतीय,आर्या बोर्से (633.2) और सोनम मास्कर (630.5) , केवल रैंकिंग अंक के लिए ही प्रतियोगिता में थे।

वलारिवन का यह पदक एशियाई प्रतियोगिता में भारत के लिए केवल दूसरा सीनियर व्यक्तिगत स्वर्ण है। इस प्रतियोगिता में देश की मजबूत स्थिति मुख्य रूप से जूनियर शूटरों की शानदार प्रदर्शन की वजह से है। पुरुषों की स्कीट इवेंट में अनंतजीत सिंह नरूका ने भारत के लिए पहला सीनियर गोल्ड जीता। महिला 10 मीटर एयर पिस्टल में डबल ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने कांस्य पदक हासिल किया।

जूनियर शूटरों का दबदबा

महिला जूनियर 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में शंभवी श्रवण, हृदय श्री कोंडुर और ईशा अनिल ने संयुक्त 1896.2 अंक बनाकर स्वर्ण पदक जीता, जो जूनियर वर्ल्ड और एशियाई रिकॉर्ड है। चीन और दक्षिण कोरिया की टीमों ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीते।

स्थिर प्रदर्शन करती वलारिवन

एलेवनिल वलारिवन भारत की सबसे स्थिर महिला राइफल शूटरों में से एक हैं। वलारिवन ने वर्ल्ड कप, वर्ल्ड कप फाइनल और एशियाई चैम्पियनशिप में बार-बार अपनी क्षमता साबित की है। वर्तमान में वह 11वें स्थान पर हैं और अब वे टॉप-10 में पहुंचने की तैयारी कर रही हैं। वलारिवन ने पहले अपने वर्ग में विश्व रैंकिंग में नंबर वन स्थान भी हासिल किया है।

यह भी पढ़े : दीपिका-धीरज- अभिषेक वर्मा का आर्चरी प्रीमियर लीग में धमाकेदार चयन

अपनी अटूट मानसिक ताकत और फोकस के लिए जानी जाने वाली वलारिवन अब अगले साल एशियाई खेलों में सफलता की ओर देख रही हैं। इसके पहले, वह ISSF वर्ल्ड चैम्पियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगी, जहां उन्होंने टीम में कांस्य पदक जीता है लेकिन व्यक्तिगत इवेंट में अभी तक स्वर्ण नहीं जीता है। ओलंपिक, वर्ल्ड्स और एशियाई खेलों जैसी प्रतियोगिताओं में वलारिवन अब व्यक्तिगत इवेंट में सफलता पाने के लिए तैयार हैं।  (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button