समाज हित पैनल की चुनावी सभा आयोजित

हैदराबाद, अग्रवाल समाज तेलंगाना के समाज हित पैनल के प्रत्याशियों की सभा मूसापेट स्थित माँ संतोषी ढाबा में संपन्न हुई।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नरेंद्र गोयल ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि हम समाज के युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों, व्यवसाय करने के इच्छुकों, विद्यार्थियों, विधवाओं, चिकित्सकों आदि के लिए आर्थिक सहयोग के साथ समाज का अपना डायग्नोस्टिक सेंटर, शाखाओं को वर्ष भर के कार्यक्रमों में आर्थिक सहायता, परिवारों में आए दिन हो रहे डाइवोर्स, लीगल एडवाइस, मेडिकल एडवाइस आदि के लिए हेल्प लाइन समिति के गठन के अतिरिक्त और भी कई योजनाएँ संचालित करेंगे। हम जो भी कहते हैं, उसे पूरा करेंगे।

सभा में उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी गोविंद नारायण मोदी, मंत्री पद के प्रत्याशी सीए हरि गोविंद प्रसाद, संयुक्त मंत्री पद के प्रत्याशी डॉ. प्रशांत गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी हनुमानदास अग्रवाल ने विचार रखे। अवसर पर 13 शाखाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें… अग्रवाल मानव सेवा मंच का स्वास्थ्य जाँच शिविर सम्पन्न

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button