नेपाल में फंसे तेलुगु राज्य के राज्य के लोगों मदद के लिए आंध्र भवन में आपात प्रकोष्ठ

विजयवाड़ा: नेपाल में जारी अशांति को देखते हुए, राज्य सरकार ने नेपाल में फंसे तेलुगु लोगों की तत्काल सहायता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नई दिल्ली स्थित आंध्र प्रदेश भवन में एक आपातकालीन प्रकोष्ठ स्थापित किया है। सुरेश को आंध्र प्रदेश भवन में आपातकालीन नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया हैI

तत्काल सहायता के लिए उनसे +91 9818395787 पर संपर्क किया जा सकता है। यह आपातकालीन प्रकोष्ठ चौबीसों घंटे काम करेगा और काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास और भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के साथ समन्वय स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू और आंध्र प्रदेश भवन के अधिकारियों को प्रभावित तेलुगु लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है। राममोहन नायडू विदेश मंत्रालय (MEA) के साथ लगातार संपर्क में हैं। आंध्र प्रदेश सरकार भी काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के साथ मिलकर काम कर रही है। आंध्र प्रदेश सरकार ने 187 तेलुगु लोगों की पहचान की है, जो नेपाल के विभिन्न स्थानों पर फंसे हैं, और रियल टाइम गवर्नेंस (RTG) मंत्री नारा लोकेश अमरावती के आरटीजी केंद्र से बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। 

आंध्र प्रदेश सरकार भी प्रयास में जुटी

आंध्र प्रदेश सरकार ने नेपाल में हिंसा के कारण फंसे 187 नागरिकों की पहचान की है, जो चार स्थानों बाफल (27), सिमिलकोट (12), महादेव होटल, पशुपति (55), और पिंगलस्थान, गौशाला (90) में फंसे हैं, और उनकी सुरक्षा के लिए तत्काल उपाय किए जा रहे हैं। मंत्री नारा लोकेश, अमरावती में रियल टाइम गवर्नेंस सेंटर से बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं, और इसके लिए उन्होंने अनंतपुर की यात्रा रद्द कर दी है।

राज्य सरकार ने काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के हेल्पलाइन नंबरों की घोषणा की है। लोग सामान्य कॉल और व्हाट्सएप के माध्यम से +977 – 980 860 2881 / +977 – 981 032 6134 पर संपर्क कर सकते हैं।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button