सेंधी में मिलावट करने वालों पर आबकारी पुलिस के छापे जारी

हैदराबाद, आबकारी पुलिस द्वारा सेंधी में मिलावट करने वालों के खिलाफ छापेमारी लगातार जारी है। आबकारी पुलिस की कई टीमों ने आज सेंधी बेचने वाले केंद्रों का दौरा करते हुए नमूनों को भी इकठ्ठा किया।

आबकारी पुलिस एसटीएफ के अधीक्षक एन. अंजी रेड्डी ने बताया कि शहर में सेंधी में मिलावट करने के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसते हुए तीन टीमों के साथ अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापे मारी की गई। उन्होंने बताया कि शेरलिंगमपल्ली और सिद्दीक़ नगर में छापेमारी के दौरान नमूने इकट्ठा किए गए, जबकि सिद्दीक़ नगर में बिना अनुमति चल रही एक दुकान को सील कर दिया गया।

जबकि नगर एसटीएफ के प्रभारी वेंकटेश्वरलु और उनकी टीम ने बालानगर, मुसापेट और कैथलापुर इलाकों में डिपो और सेंधी ठिकानों की तलाशी ली। इस दौरान कई सैंपल को एकत्रित कर संबंधित आबकारी पुलिस के हवाले किया गया। इसी तरह, एसटीएफ इंस्पेक्टर नागराजु की टीम ने मुशीराबाद में 3 और काचीगुड़ा में 2 सेंधी डिपो से नमूने एकत्र किए।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया कि अवैध रूप से चल रही सेंधी की दुकानों और मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button