हैदराबाद में अवैध शराब और नाटू सारा के खिलाफ अभियान तेज करेगी आबकारी पुलिस

हैदराबाद, राज्य में आबकारी पुलिस ने गैर शुल्क भुगतान वाली शराब की बोतलों, मिलावटी शराब, कच्ची शराब के अवैध निर्माण, परिवहन व बिक्री को रोकने के लिए विशेष ड्राइव शुरू कर दिया है। आने वाले दशहरा और बतुकम्मा त्योहारों को देखते हुए आबकारी पुलिस ने अपनी एनफोर्समेंट टीम, स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और टास्क फोर्स अगेंस्ट ड्रग्स एंड अल्कोहल प्रोडक्ट्स (टीडीएपी) की टीमें सक्रिय हो गई है।

आबकारी विभाग के निदेशक शाहनवाज कासिम ने बताया कि इस अभियान के तहत राज्यभर में रेलवे स्टेशनों, बसों और अन्य परिवहन माध्यमों की सघन जांच की जाएगी। गोदामों, चेकपोस्ट और राइस मिल क्षेत्रों पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होने बताया कि 30 सितंबर तक विशेष टीम मुख्य रूप से अवैध नेटवर्क पर ध्यान केंद्रित करते हुए प्रीमियम व्हिस्की की बोतलों में सस्ते मादक पदार्थ भरकर बेचने वालों को दबोचने का काम करेगी।

जनवरी से अगस्त तक 644 केस दर्ज, 381 आरोपी गिरफ्तार

इसके अलावा गैर शुल्क भुगतान वाली शराब की बोतलों और रक्षा विभाग से संबंधित शराब की तस्करी, बिक्री करने वालों पर सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से वरंगल, महबूबाबाद, आदिलाबाद, नलगोंडा, खम्मम, रंगारेड्डी, हैदराबाद, महबूबनगर, मेदक जिलों में नाटू सारा और मिलावटी लिकर के अवैध निर्माण स्थलों पर भी कड़ी नजर रहेगी।  उन्होंने बताया कि तेलंगाना में अवैध शराब और नाटू सारा की बिक्री को रोकने के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान  के तहत जनवरी से अगस्त, 2025 तक ही 644  गैर शुल्क भुगतान वाली शराब की तस्करी के मामले में दर्ज किये गये।

इन मामलों में कुल 381 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए  8201 लीटर अवैध शराब जब्त की गई और 86 वाहनों को भी जब्त किया गया। इसके अलावा पिछले एक दशक में 31.45 लाख लीटर नाटू सारा, 65.59 लाख किलोग्राम शीरा और 18,065 अवैध वाहन जब्त किए गए हैं। उसी तरह, मौजूदा वर्ष में अभी तक कुल 10,333 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि विशेष कर दशहरा के समय राज्य में शराब का अत्यधिक मात्रा में खपत होती है, जिसका फायदा उठाकर ही कुछ लोग कच्ची शराब, मिलावटी शराब तैयार कर लोगों को ठगते है। 

यह भी पढ़े: नशेड़ी वाहन चालकों की खैर नहीं, साइबराबाद पुलिस की गिरफ्त में आये 435 शराबी

अवैध शराब एवं नाटू सारा की बिक्री के चलते न केवल जन स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है, बल्कि यह समाज के लिए भी खतरनाक है। उन्होंने कहा कि विभाग अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आगे बढ़ रहा है, टीम लगातार छापेमारी करते हुए तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button