धोखाधड़ी के आरोप में पकड़ी गयी फर्जी अघोरी महिला

हैदराबाद, साइबराबाद की मोकिला पुलिस ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने के नाम पर कथित तौर पर 9 लाख 80 हजार रुपये हड़पने वाली फर्जी महिला अघोरी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फर्जी महिला अघोरी श्रीनिवास उर्फ शिव विष्णु ब्रह्म अल्लुरी ने साइबराबाद में रहने वाली एक महिला को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाने के नाम पर कई चरणों में कुल 9.8 लाख रुपये वसूले।

वह पैसा लेने के बाद से ही गायब हो गई थी। शिकायत मिलने के बाद मोकिला पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी को उत्तर प्रदेश में ट्रेस किया और उसे गिरफ्तार करने के बाद ट्रांजिट वारंट के तहत हैदराबाद लाने में भी सफलता प्राप्त कर ली।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button