असम : हिंसक हुआ आपसी पारिवारिक झगड़ा, पुलिस पर हमला

हैलाकांडी, असम के हैलाकांडी जिले में रविवार को दो परिवारों के बीच मामूली विवाद को नियंत्रित करने गए सुरक्षाकर्मियों पर कुछ गुस्साए ग्रामीणों ने हमला कर दिया, जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस सिलसिले में पहले ही 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है तथा अन्य की तलाश जारी है।

हैलाकांडी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमिताभ सिन्हा के अनुसार अब्दुल्लापुर गांव में सुपारी की खेती को लेकर दो परिवारों के बीच झगड़ा हो गया। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि पुलिस को विवाद की सूचना दी गई और एक टीम इसे सुलझाने के लिए वहां गई। जब पुलिस गांव पहुंची, तो कुछ लोगों ने उन पर पथराव कर दिया।

Ad

यह भी पढ़े : मुंबई पुलिस की अभिरक्षा से फरार बांग्लादेशी नागरिक दुर्ग से गिरफ्तार

सिन्हा ने बताया कि हमले में पुलिस वाहन के आगे और पीछे के शीशे टूट गए तथा पुलिस चालक को चोटें आईं। उन्होंने कहा कि तुरंत और पुलिस बल भेजा गया तथा पुलिस ने गुस्साए ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज किया। हमने 10 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य अपराधियों की तलाश में जांच जारी है। एसएसपी ने बताया कि क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य और नियंत्रण में है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button