गलत इंजेक्शन से महिला दंत चिकित्सक की हालत गंभीर, लापरवाही का मामला दर्ज

हैदराबाद, फिल्म नगर पुलिस थानांतर्गत एक निजी क्लिनिक में डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर गलत इंजेक्शन लगाए जाने की वजह से महिला दंत चिकित्सक कोमा में चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार,शेखपेट में रहने वाली दंत चिकित्सक डॉ. मरियम सैयद हाफिज गत 22 नवंबर को पेट दर्द और दस्त जैसे लक्षणों की वजह से ओयू कॉलोनी स्थित अपोलो क्लिनिक गई थीं। 

पुलिस से शिकायत करते हुए परिजनों ने बताया कि डॉक्टर अहमद अतहर अली को मरियम को एमोक्सिसिलिन और पेनिसिलिन से एलर्जी होने की भी जानकारी दी गई। इसके बावजूद डॉ. अली ने मरियम को मोनोसेफ इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगते ही मरियम की त्वचा लाल होने लगी, खुजली शुरू हो गई और होंठों का रंग नीला पड़ने लगा।

यह देखकर डॉक्टर ने 30 सेकंड के भीतर एविल और हाइड्रोकोर्ट इंजेक्शन दे दिए, जिसके बाद मरियम अचानक गिर पड़ीं और एनाफिलेक्टिक रिएक्शन के कारण उसे हार्ट अटैक आ गया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि डॉक्टर ने सीपीआर तक नहीं दिया और मरीज को स्थिर करने के बजाय उसे एक ऑटो रिक्शा में बैठाकर गच्चीबावली के एक निजी अस्पताल भेज दिया।

यह भी पढ़े : हैदराबाद : महिलाओं को ठगने वाला फर्जी एयरफोर्स ऑफिसर गिरफ्तार

उधर, अस्पताल के डॉक्टरों ने लंबे समय तक ऑक्सीजन न मिलने के कारण मरियम के मस्तिष्क को हाइपोक्सिक ब्रेन इंजरी होने और कोमा पर जाने तथा वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखने की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर फिल्म नगर पुलिस बीएनएस की धारा 125 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button