अंग्रेजी स्पेलिंग स्पर्धा में पाँचवीं की अदिति सेन देश में दूसरे स्थान पर

हैदराबाद, अंग्रेजी शब्दों की सही स्पेलिंग लिखना और उन्हें पहचानना अच्छे अच्छों के लिए सिरदर्द की बात होती है। एक अक्षर इधर से उधर हो गया तो शब्द का अर्थ ही बदल जाता है। ऐसे में यह अनेक लोगों के बस की बात नहीं है, लेकिन पाँचवीं की छात्रा अदिति सेन ने स्पेलिंग को पहचानने की बात बखूबी सीख ली है। इस अनूठी क्षमता की वजह से अदिति को अब नई पहचान मिली है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पेल बी स्पर्धा में अदिति ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरे क्रमांक का पुरस्कार प्राप्त किया है। नागपुर के मूल निवासी भास्कर नंदनवार की नातिन अदिति, फिलहाल अपने माता-पिता के साथ हैदराबाद में रहती है। उसकी माता अमृता एक अखबार में कार्यरत हैं, जबकि उसके पिता पिनाकी सेन बैंक में मैनेजर हैं। अदिति की यह विशेषता स्कूल में और ज्यादा फली-फूली है। विशेष बात यह है कि अदिति ने तेलंगाना में हुई राज्य स्तरीय स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया।

यह भी पढ़ें… जेंसी, महेश दक्षिण एशियाई टेनिस के सेमीफाइनल में

इसके बाद विझ इंटरनेशनल संस्था की ओर से राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्पर्धा में 200 अंग्रेजी शब्दों की स्पेलिंग को सटीकता के साथ पहचानने, उनका अर्थ बताने और उन शब्दों का वाक्य में प्रयोग करने जैसी अलग-अलग स्तर की चुनौतियां मौजूद थीं। इन चुनौतियों को पार करते हुए अदिति ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा क्रमांक हासिल किया। गोवा के मडगांव में भी अदिति को पुरस्कृत किया जा चुका है। अब अदिति तैयारी में जुटी हुई है ताकि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर सके।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button