सीआईडी के समक्ष पेश हुए फिल्म अभिनेता विजय देवरकोंडा
हैदराबाद, तेलंगाना सीआईडी पुलिस सट्टेबाजी ऐप्स मामले में सक्रियता दिखा रही है। इस मामले में तेलुगु फिल्म अभिनेता विजय देवरकोंडा सीआईडी के समक्ष पेश हुए।
ज्ञात हो कि सीआईडी ने फिल्म अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेता प्रकाश राज को इस मामले में पूछताछ के लिए पहले ही नोटिस जारी किया था। मंगलवार को पूछताछ के लिए सीआईडी कार्यालय पहुँचे, जहाँ अधिकारियों ने उनके बयान दर्ज किए। इस बीच, हाल ही में तेलंगाना सीआईडी ने सट्टेबाजी ऐप्स मामले में एक महत्वपूर्ण अभियान चलाया है। सीआईडी ने गुजरात, राजस्थान और पंजाब राज्यों के छह इलाकों में छापेमारी कर आठ लोगों को गिरफ्तार किया।
अधिकारियों ने पाया कि ये सभी छह सट्टेबाजी ऐप्स चला रहे थे। यह गिरोह ताज 007, फेयरप्ले लाइव, आंध्र 365, वीएल बुक, तेलुगु 365 और यस 365 नामक सट्टेबाजी ऐप्स संचालित कर रहा था।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



