मेक इन इंडिया मिट्रल क्लिप से हैदराबाद में पहला इलाज सफल

हैदराबाद, हृदय रोग से पीड़ित सत्तर पार की आयु में जब मरीज़ का ऑपरेशन करना व्यवहार्य नहीं होता तो उसके लिए मिट्रल क्लिप के माध्यम से इलाज किया जाता है। इस क्रम में भारत में तैयार की गयी मिट्रल क्लिप का उपयोग करके हैदराबाद में पहला इलाज सफल रूप से पूरा किया गया है।

लकड़ी का पुल स्थित ग्लेनीगल्स अस्पताल कैथ लैब निदेशक एवं हृदय प्रत्यारोपण चिकित्सक डॉ. साई सुधाकर ने दावा किया कि कुछ दिन पहले ही मेक इन इंडिया मिट्रल क्लिप को पेश किया गया है और देश भर में लगभग पचास के आस पास हृदय रोग उपचार इस माध्यम से हुए हैं। दोनों तेलुगु राज्यों में उन्होंने पहला उपचार इस माध्यम से किया है।

गंभीर हृदय रोगियों के लिए बनी जीवन रक्षक आशा

डॉ. साई सुधाकर ने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि लगभग 70 वर्षीय सेवानिवृत्त कर्मचारी पिछले दो वर्षों से गंभीर साँस की तकलीफ, पैरों में सूजन और दैनिक कार्य करने में असमर्थता से जूझ रहा था। उसका मेक इन इंडिया मिट्रल क्लिप उपकरण (माईक्लिप) से सफलतापूर्वक इलाज किया गया।

Ad

रोगी की स्थिति के बारे में उन्होंने बताया कि रोगी को गंभीर मिट्रल रेगुर्गिटेशन (एमआर) का निदान किया गया था। यह ऐसी स्थिति होती है, जिसमें रक्त शरीर में पंप होने के बजाय हृदय के निचले कक्ष से ऊपरी कक्ष में वापस रिसता है। इससे नियमित गतिविधियाँ लगभग असंभव हो जाती हैं। बुजुर्ग रोगियों में इसके लिए ओपन हार्ट सर्जरी, हृदय प्रत्यारोपण और दवाओ के माध्यम स उपचार संभवन नहीं हो पाता।

इसलिए मरीज को क्लिप डिवाइस का उपयोग करके गैर-सर्जिकल माइट्रल वाल्व रिपेयर का सुझाव दिया गया। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले तक, भारत में केवल अमेरिका में निर्मित माइट्रल क्लिप ही उपलब्ध थे, लेकिन उनकी ऊँची कीमत के कारण अधिकांश मरीज़ उन्हें खरीद नहीं पाते थे। जून 2025 में भारतीय कंपनी मेरिल ने नियामक अनुमोदन प्राप्त करने के बाद स्वदेशी रूप से विकसित माईक्लिप लॉन्च किया। यह उपकरण अधिक किफायती कीमत पर उपलब्ध है और मरीज़ के लिए उपचार को सुलभ बनाता है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button