रवि जैन स्मारक प्रदर्शनी में पांच कलाकारों को किया गया सम्मानित
नई दिल्ली, धूमिमल गैलरी द्वारा आयोजित 34वीं रवि जैन मेमोरियल फाउंडेशन (आरजेएमएफ) प्रदर्शनी में पांच उभरते कलाकारों को विजेता घोषित किया गया। देश भर से 500 से अधिक प्रविष्टियों में से 60 लोगों को अंतिम सूची के लिए चुना गया और इनमें से शांतनु डे, शुभम सेन, नैना सोमानी, सौमित्र दास और आयशा सुल्ताना प्रमाणिक को विजेता घोषित किया गया।
इन्हें एक-एक लाख रुपये के साथ-साथ मार्गदर्शन और कैरियर विकास के अवसर दिए जाएंगे।इस वर्ष, निर्णायक मंडल ने प्रस्तुतियों की असाधारण गुणवत्ता को मान्यता देते हुए, सामान्यतः चार के स्थान पर पांच विजेताओं का चयन किया।धूमिमल गैलरी के निदेशक उदय जैन ने कहा कि इस वर्ष का संस्करण सचमुच भाग लेने वाले कलाकारों की क्षमता और मौलिकता के लिए उल्लेखनीय रहा। पांच पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करने का निर्णायक मंडल का निर्णय आज भारत में पुरजोर तरीके से उभरती प्रतिभा का प्रमाण है।
यह भी पढ़े : शाहरुख, सलमान और आमिर साथ नजर आए ,क्या साथ में बनेगी फिल्म ?
निर्णायक मंडल में कला और साहित्य जगत की प्रमुख हस्तियां शामिल थीं, जिनमें विभा गल्होत्रा, रेखा रोडविटिया, अनीश गवांडे, अरुणकुमार एचजी और इना पुरी शामिल थीं। यह प्रदर्शनी 29 सितंबर से 15 अक्तूबर तक आयोजित की गई, जिसमें चित्रकला, मूर्तिकला, प्रिंटमेकिंग, वीडियो और डिजिटल मीडिया से संबंधित 120 से अधिक कलाकृतियां प्रदर्शित की गईं।(भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



