एफ.एम. सलीम को मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी में ‘सितारा-ए-सहाफत’ सम्मान
हैदराबाद, मौलाना आज़ाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी (MANUU) में आयोजित आज़ाद दिवस समारोह 2025 के अवसर पर, डेली हिन्दी मिलाप के ब्यूरो चीफ एफ.एम. सलीम को प्रतिष्ठित ‘सितारा-ए-सहाफत’ सम्मान से नवाज़ा गया।
यह सम्मान उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान तथा उर्दू भाषा और संस्कृति के प्रचार-प्रसार में उनकी सक्रिय भूमिका के लिए प्रदान किया गया। सलीम को यह सम्मान यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित आज़ाद मेमोरियल लेक्चर कार्यक्रम के दौरान दिया गया, जो भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर सैयद ऐनुल हसन ने की। इस अवसर पर रजिस्ट्रार प्रोफेसर इश्तियाक़ अहमद, समारोह की चेयरपर्सन प्रोफेसर सैयद अलीम अशरफ जायसी, सहित यूनिवर्सिटी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने सलीम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी पत्रकारिता के माध्यम से समाज में शैक्षिक, सांस्कृतिक और भाषाई मूल्यों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसके लिए उन्हें यह गौरवपूर्ण सम्मान प्रदान किया गया है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





