जल्द ही पालमुरू आएँगे पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव : केटीआर

Ad

हैदराबाद, भारास के कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री के. तारक रामाराव ने कहा कि पालमूरू रंगारेड्डी लिफ्ट सिंचाई परियोजना को बचाने तथा किसानों के जलहितों की रक्षा के लिए भारत राष्ट्र समिति (भारास) प्रमुख व मुख्य विपक्षी नेता के. चंद्रशेखर राव जल्द ही पालमुरू आएँगे।

नागर कर्नूल में जनसभा को संबोधित करते हुए केटीआर ने कहा कि पूर्व केसीआर शासन के दौरान पालमुरू रंगारेड्डी परियोजना के 90 प्रतिशत कार्य पूरे कर दिए गए थे, शेष 10 प्रतिशत कार्य बाकि थे। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी सरकार ने 2 साल में उन्हें पूरा नहीं किया। इसके चलते पालमुरू किसानों को भारी नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि अब केसीआर पालमुरू के किसानों के पक्ष में आंदोलन करने फिर से पालमुरू आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व केसीआर के शासन में पालमुरू जिले से जो पलायन रुक गया था, रेवंत सरकार के आने के बाद फिर शरू हो चुका है।

यह भी पढ़ें… 251 करोड़ से मेडारम का विकास : सीतक्का

केटीआर ने पूर्व कांग्रेस विधायक दल (कांविद) के नेता पी. जनार्दन रेड्डी को जुझारू मास लीडर बताते हुए कहा कि हैदराबाद की राजनीति में गत 5 दशकों में पीजेआर ने अपनी छाप छोड़ी है। पीजेआर की 18वीं पुण्यतिथि पर खैरताबाद स्थित उनकी प्रतिमा पर श्रृद्धांजलि देने के बाद केटीआर ने कहा कि पीजेआर ने कांग्रेस के सत्ता में रहते ही जनता के हितों के लिए अपनी ही पार्टी में लड़ने की हिम्मत दिखाई थी। उन्होंने कहा कि कृष्णा जल लाकर हैदराबाद की प्यास बुझाने की माँग को लेकर पीजेआर ने आंदोलन किया था। उन्होंने कहा कि पीजेआर के सपने को केसीआर ने शासन के दौरान सच किया था। यदि पीजेआर जीवित होते, तो पूर्व केसीआर सरकार के शासन में किए गए कार्यों को देखकर प्रफुल्लित होते। उन्होंने कहा कि पीजेआर के पुत्र पी. विष्णुवर्धन रेड्डी भी उनके नक्शेकदम पर चल रहे हैं।

Exit mobile version