कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्रीएस.एम. कृष्णा का निधन
बेंगलुरू, पूर्व विदेश मंत्री एवं कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस.एम. कृष्णा का सोमवार को देर रात उनके आवास पर निधन हो गया। उनके परिवार के एक सूत्र ने बताया कि वरिष् राजनेता एस.एम. कृष्णा (92) कुछ समय से बीमार थे।
सूत्र ने बताया, एस.एम. कृष्णा अब नहीं रहे। उन्होंने अपने आवास पर रात दो बजकर 45 मिनट पर अंतिम साँस ली। उनके पार्थिव शरीर को आज मद्दुर ले जाए जाने की संभावना है। सोमनहल्ली मल्लैया कृष्णा के परिवार में उनकी पत्नी प्रेमा और दो बेटियाँ शांभवी एवं मालविका हैं।
कर्नाटक के मांड्या ज़िले के सोमनहल्ली में एक मई, 1932 को जन्मे कृष्णा ने 1962 में मद्दुर विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल कर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। कांग्रेस में शामिल होने से पहले वह प्रजा सोशलिस्ट पार्टी से जुड़े थे। बाद में मार्च-2017 में वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए और कांग्रेस के साथ उनके करीब 50 साल पुराने संबंध टूट गए।(भाषा)