करीमनगर जिले के हुस्नाबाद में 262.78 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास
हैदराबाद, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने करीमनगर जिले के हुस्नाबाद में लगभग 262.78 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने अपने हुस्नाबाद दौरे में 44.12 करोड़ रुपये की लागत से एक इंजीनियरिंग कॉलेज, 45.15 करोड़ रुपये की लागत से एक एटीसी तथा हुस्नाबाद नगर पालिका की सीमा के भीतर 20 करोड़ रुपये की लागत से अलग-अलग विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने हुस्नाबाद से विभिन्न मार्गों पर सड़कों के निर्माण भी आधारशिला रखी। बाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हुस्नाबाद में कभी सरदार सरवई पापन्ना के नेतृत्व में बहुजन राज्य की नींव रखी गई थी।





तेलंगाना पृथक राज्य बनाने में करीमनगर के लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सोनिया गांधी ने करीमनगर में ही तेलंगाना राज्य बनाने का अपना वादा पूरा करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि हुस्नाबाद को सरकार पिछले शासकों की तरह नज़रअंदाज़ नहीं करेगी, बल्कि विकासात्मक परियोजनाओं पर अमलावरी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी ढाई वर्षों में 40 हज़ार पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य में सरपंच के चुनाव हो रहे हैं। यह चुनाव गांवों में रोशनी लाएंगे। उन्होंने अपील की कि उन्हीं लोगों को चुनें जो मंत्रियों और विधायकों के साथ मिलकर काम करते हुए विकास करेंगे।
यह भी पढ़ें… जनवरी में पूरी तरह से हटा दिया जाएगा धरणी, एक डिजिटल मंच पर होंगी राजस्व, सर्वे और पंजीकरण सेवाएँ
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



