संस्थापक पैनल की विजय संकल्प यात्रा को अमीरपेट में मिला भारी समर्थन

हैदराबाद, संस्थापक पैनल द्वारा आयोजित बाइक रैली में अंशधारकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। लगभग 175 दोपहिया वाहनों पर लगभग 350 सदस्यों ने सहभागिता की। भक्कड़ निवास, बलकमपेट से आरम्भ हुई विजय संकल्प यात्रा ए.एस. राव नगर, वेंगलराव नगर, संजीव रेड्डी नगर, सनतनगर आदि क्षेत्रों से होती हुई बेकर्स सुपर मार्केट, सनतगर पहुँची, जहाँ संस्थापक पैनल के सदस्यों ने विचार रखे।

उपरोक्त जानकारी संस्थापक पैनल के निदेशक पद के उम्मीदवार पवन कुमार लोहिया ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर आयोजित मंचीय कार्यक्रम में रमेश कुमार बंग, लक्ष्मीनारायण राठी, पुरुषोत्तमदास मानधना, चैनसुख काबरा, सीए कन्हैयालाल राठी, चेयरमैन पद के उम्मीदवार मुरली मनोहर पलोड़ व अन्य उम्मीदवारों ने विचार रखे।

यह भी पढ़ें… महेश बैंक में परिवर्तन आवश्यक : भगवती बल्दवा

मुख्यत सभी ने कहा कि ठंडे दिमाग से सोचें कि विपक्षी पैनल मात्र झूठ का सहारा लेकर रमेश कुमार बंग को बदनाम कर रहा है। इसकी आड़ में संस्थापक पैनल को बदमान करने की गहरी साजिश रच रहा है। संस्थपाक पैनल ने 2005 से 2020 तक बैंक को नई ऊँचाईयाँ प्रदान की है। सबका सहयोग रहा, तो आगे भी जी-जान से बैंक को प्रगति पथ पर तेजी से ले जाएँगे। सभी अंशधारकों से आग्रह किया गया कि सोचे-समझें और मतदान करें। कार्यक्रम का संचालन बृजेश काबरा ने किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button