पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में घात लगाकर किए गए हमले में सरकारी कर्मियों सहित चार की मौत
पेशावर, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षा की स्थिति को लेकर एक गंभीर घटना सामने आई है, जहाँ आतंकवादियों ने उत्तरी वजीरिस्तान के एक वरिष्ठ अधिकारी और पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर हमला किया। इस हमले ने क्षेत्र में सुरक्षा चिंताओं को बढ़ा दिया है और अधिकारियों ने नागरिकों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।
पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में मंगलवार को आतंकवादियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में उत्तरी वजीरिस्तान के सहायक आयुक्त और दो पुलिसकर्मियों सहित कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक प्रांत के बन्नू जिले में हुए हमले में उत्तरी वजीरिस्तान के सहायक आयुक्त शाह वलीउल्लाह के वाहन को निशाना बनाया गया।
यह भी पढ़े : पाकिस्तान : अर्धसैनिक बल के मुख्यालय पर हमले की कोशिश नाकाम, तीन चरमपंथी ढेर
क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता काशिफ नवाज ने बताया कि यह हमला बन्नू जिले के कैंट पुलिस थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को वलीउल्लाह की गाड़ी पर हुए हमले में उनकी मौत हो गई। उसने बताया कि इस हमले में दो कांस्टेबल और एक स्थानीय व्यक्ति की भी मौत हो गई, जबकि दो अन्य पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री मुहम्मद सोहेल अफरीदी ने बन्नू में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



