चौथे 25टी बोलार्ड पुल टग युवान (यार्ड 338) का नौसेना में प्रवेश
विशाखापत्तनम में 25टी बीपी टग युवान का प्रवेश समारोह
नई दिल्ली, भारतीय नौसेना के लिए 25टी बोलार्ड पुल (बीपी) टग युवान का प्रवेश समारोह विशाखापत्तनम के नौसेना डॉकयार्ड में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महाप्रबंधक (रीफिट) कमोडोर राजीव जॉन उपस्थित रहे।
मेक इन इंडिया पहल के तहत निर्मित स्वदेशी टग नौका
टग युवान, मेसर्स टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल), कोलकाता द्वारा निर्मित छह 25टी बीपी टगों में से एक है। यह टग भारतीय नौवहन रजिस्टर (आईआरएस) के नियमों के अनुसार डिजाइन किया गया है और सीमित जलक्षेत्र में नौसेना के जहाजों व पनडुब्बियों को सहायता प्रदान करेगा। यह टग युद्धपोतों को अग्नि-शमन सहायता, खोज और बचाव अभियान में भी मदद करेगा, जिससे आत्मनिर्भर भारत पहल को और मजबूती मिलेगी।( PIB)
यह भी पढ़ें– धरनी को लेकर सदन में हंगामा
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



