अग्रवाल मानव सेवा मंच का नि:शुल्क शिविर सम्पन्न
हैदराबाद, अग्रवाल मानव सेवा मंच द्वारा 189वां निशुल्क नेत्र जांच व दन्त परीक्षण शिविर रहमतनगर स्थित एमएमसीसी टैलेंट स्कूल में आयोजित किया गया। आज यहाँ अग्रवाल मानव सेवा मंच के प्रचार-प्रसार संयोजक श्यामसुंदर अग्रवाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का शुभारंभ श्री अग्रसेन महाराजजी व भारत माता की पूजा अर्चना से हुआ।
गुरुद्वारा श्री रामदास साहिब के प्रबंधक भागेंद्र सिंह और मंच के मुख्य संयोजक विनोद अग्रवाल ने भारत माता और श्री अग्रसेन महाराज के छाया चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया। इस शिविर में स्वरूप आई सेंटर के नेत्र विशेषज्ञों ने रोगियों का परीक्षण करके नेत्र संबंधित समस्याओं का निदान किया। अवसर पर 20 रोगियों को मोतियाबिंद के लिए चिह्नित किया गया, जिनका नि:शुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन संघन परीक्षण के बाद स्वरूप आई केयर सेंटर में किया जायेगा।
यह भी पढ़ें… उस्मानिया विश्वविद्यालय परिसर मार्गदर्शन हेतु क्यूआर कोड सुविधा लांच
शिविर में एनके डेंटल क्लीनिक के डॉ. नितिन तोष्णीवाल ने दंत रोगियों को सेवा प्रदान की। शिविर में 167 स्थानीय लोगों ने नेत्र जांच सेवों का लाभ उठाया। स्कूल के प्रबंधक लक्ष्मीनारायण एवं गुरुद्वारा प्रबंधक भागेंद्र सिंह के नेतृत्व में शिविर सफल बनाया गया। मंच के प्रचार-प्रसार संयोजक श्यामसुंदर अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया। अवसर पर संयोजक उमाशंकर गोयनका, सहसंयोजक अजय गुप्ता, अरुण विजयवर्गीय, आरएसएस के रमेश व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



