सिकंदराबाद में एचएनएस चिकित्सालय में नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर

हैदराबाद, हरियाणा नागरिक संघ चिकित्सालय, सिकंदराबाद में नि:शुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ.ए. जयचन्द्र ने छाती एवं फेफड़ों की बीमारी और निवारण के संबंध में सरल भाषा में समझाया।

HNS चिकित्सालय में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का दृश्य

इसके बाद प्रश्नोत्तर काल में संघ के सदस्यों की अनेक शंकाओं का समाधान डॉ. जयचन्द्र के अतिरिक्त हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक शाह, कान, नाक, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. आंजनेयुलू तथा मस्तिष्क विशेषज्ञ डॉ. ए.के. पुरोहित ने किया। शिविर में एचएनएस सदस्यों के लिए अनेक प्रकार की स्वास्थ्य जांच निःशुल्क की गई। इसका लाभ 60 लोगों ने लिया। संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं चिकित्सालय के सलाहकार राम गोयल ने चिकित्सकों का परिचय दिया।

यह भी पढ़ें… पित्ती ट्रस्ट, लोहिया समता न्यास तथा अग्रवाल सेवा दल ने सरकारी स्कूलों को भेंट की आवश्यक सामग्री

चिकित्सालय के चेयरमैन अंजनी कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, अशोक सिंघल, विजय तायल, संदीप मित्तल ने चिकित्सकों का शॉल व पुष्पों से सम्मान किया। चिकित्सालय के अध्यक्ष पुरुषोत्तम अग्रवाल ने सभी का आभार प्रकट करते हुए भविष्य में इसी प्रकार के शिविर के आयोजन का आश्वासन दिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button