निशुल्क पोलियो परीक्षण शिविर एवं ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित

हैदराबाद, नारायण सेवा संस्थान, हैदराबाद शाखा के तत्वावधान में निशुल्क पोलियो परीक्षण शिविर एवं ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के हैदराबाद शाखा प्रभारी महेन्द्र सिंह एवं पूर्व अध्यक्ष अल्का चौधरी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, संस्थान के इसामिया बाजार स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महेश बैंक के पूर्व चेयरमैन रमेश कुमार बंग तथा विशेष अतिथि के रूप में बैंक के वाइस चेयरमैन गोविन्द नारायण राठी ने भाग लिया।

इसके अलावा बैंक के निदेशक विनोद बंग, कैलाश मंत्री, अमित लड्डा, मुकुन्द बाहेती एवं सीए अलका झंवर ने भी बतौर अतिथि कार्यक्र में हिस्सा लिया। संस्थान की ओर से अतिथियों का स्वागत किया गया। अवसर पर अपने सम्बोधमन में रमेश कुमार बंग ने कहा कि दिन दुखियों का सेवा करना हम सभी का कर्तव्य है। नारायण सेवा संस्थान की तरह अन्य संस्थाओं को भी दिव्यांगों को आगे आना चाहिए।

गोविन्द राठी ने कहा कि संस्थान द्वारा दिव्यांगों की सहायता के लिए किये जा रहे कार्य सराहनीय है। कार्यक्रम में अन्य अतिथियों ने भी विचार रखे। संस्थान की पूर्व अध्यक्ष अल्का चौधरी ने कहा कि 4 जनवरी, 2004 से नारायेण सेवा संस्थान तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के दिव्यांगों की मदद करने में जुटा है। उन्होंने बताया कि दिव्यांगों को कृत्रिम अंग प्रदान करने साथ-साथ उन्हें परिवार का भरण पोषण करने लायक बनाने के उद्देश्य से कम्प्यूटर और सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाता है।

कमल नारायण राठी-लीलावती राठी परिवार द्वारा भवन उपलब्ध कराया गया है। अभय चौधरी ने बताया कि दिव्यांगों के लिए निशुल्क सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाता है। अवसर पर रिद्धीश जागीरदार ने भी अपने विचार रखे। इच्छुक दिव्यांग इसामिया बाजार केन्द्र में सम्पर्क कर सकते हैं। महेन्द्र सिंह रावत ने नये भवन में लिफ्ट की सुविधा की आवश्यकता जताई।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button