नारायण सेवा संस्थान के तत्वावधान में निशुल्क व्हीलचेयर तथा कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम

हैदराबाद, नारायण सेवा संस्थान, हैदराबाद के तत्वावधान में निशुल्क व्हीलचेयर तथा कृत्रिम अंग वितरण कार्यक्रम का आयोजन ईसामिया बाजार स्थित नारायण सेवा संस्थान के आश्रम में किया गया। अवसर पर श्री जैन सेवा संघ के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।

संस्थान के हैदराबाद शाखा प्रभारी महेंद्र सिंह एवं अध्यक्ष अल्का चौधरी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, संस्थान के ईसामिया बाजार स्थित कार्यालय में श्री जैन सेवा संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उमेश बागरेचा, महामंत्री विमल मुथा, सहमंत्री सुनील कावड़िया, कार्यकारिणी सदस्य अमित मुणोत, अविनाश भंडारी, विजयराज आंचलिया, अशोक सोनी, महावीर तांतेड़ एवं प्रवीण पांड्या ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। संस्थान द्वारा सभी अतिथियों का साफा एवं खंडवा पहनाकर स्वागत किया गया।

श्री जैन सेवा संघ के अध्यक्ष उमेश बागरेचा ने कहा कि नारायण सेवा संस्थान दिव्यांगों के लिए जो अद्वितीय कार्य कर निरंतर 36 वर्षों कर रहा है, वह सराहनीय है। लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाना, उन्हें पैरो पर चलने लायक बनाना बहुत बड़ी बात है। मंत्री विमल मुथा ने कहा कि जिस तरह संस्था सिलाई प्रशिक्षण, कंप्यूटर एवं मोबाइल प्रशिक्षण द्वारा लोगों का सहयोग कर रही है, इसके लिए सदैव सहयोग देते रहेंगे।

यह भी पढ़ें… धूमधाम से शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय पतंग और मिठाई उत्सव

अमीत मुणोत ने संस्था द्वारा दिव्यांगों के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। संस्थान की पूर्व अध्यक्ष अल्का चौधरी ने संस्था की संपूर्ण जानकारी दी। अभय चौधरी ने आगामी 1 फरवरी को मिनर्वा गार्डन, चंपापेट में आयोजित होने वाले माप एवं चयन शिविर की जानकारी दी। रिद्धीश जागीरदार ने मुख्य कार्यालय उदयपुर की जानकारी दी। सुनील कावड़िया ने पुत्र के जन्मदिन के उपलक्ष्य में संस्था को सहयोग दिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button