हॉस्टल में चल रहे जुआघर पर छापा, 7 गिरफ्तार

हैदराबाद, साइबराबाद में पुलिस ने अवैध जुआ गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए कुकटपल्ली क्षेत्र में एक हॉस्टल के पेंटहाउस में चल रहे जुआघर का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से सात जुआरियों को गिरफ्तार कर नकदी और मोबाइल फोन बरामद किए।

साइबराबाद की कुकटपल्ली पुलिस ने हॉस्टल में चल रहे जुआघर पर छापेमारी करते हुए 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया। डिटेक्टिव इंस्पेक्टर एम. कोंडला राव ने बताया कि विश्वस्त सूत्रों के जरिए जानकारी मिलने के बाद कुकटपल्ली स्थित लक्ष्मी ह़ॉस्टल के पेंटहाउस में जुआ घर का पर्दाफाश करते हुए जगतगिरिगुट्टा के लक्ष्मण प्रसाद जोशी (40), एर्रागड्डा के बोगाटी योगेंद्र (34), कुकटपल्ली के हिकमत बहादुर बोगाटी (36), बेगमपेट के भरत प्रसाद (30), जुबली हिल्स के पूर्णप्रसाद जयसी (43), कुकटपल्ली के अमर कुंवर (50) व बशीरबाग के निरपा बहादुर (32) को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े : भू-विवाद को लेकर रिश्तेदार पर जानलेवा हमला, गंभीर

वे सभी वॉचमैन, सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत थे। आरोपियों के पास से 7 सेलफोन्स, 97,370 रुपये की नकदी को जब्त किया गया। आरोपियों के खिलाफ गेमिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई चल रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button