काचीगुड़ा में बही बाबा श्याम के भजनों की गंगा

हैदराबाद, श्री कांची कामकोटि पीठम श्री श्याम मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में काचीगुड़ा स्थित श्री श्याम मंदिर में फाल्गुन मेला पर आयोजित श्री श्याम महोत्सव के तहत भक्ति संध्या में भजन गायकों ने शीश के दानी बाबा श्याम के कर्णप्रिय भजनों की धारा प्रवाह गंगा बहाते हुए वातावरण को बाबा के रंग में रंग दिया। हजारों की संख्या में भक्तों ने बाबा के दर्शन एवं भजनों का आनंद लिया।

श्याम भजन संध्या में प्रमोद त्रिपाठी और सागर व्यास का शानदार प्रदर्शन

आज यहाँ काचीगुड़ा श्याम मंदिर में फाल्गुन महोत्सव पर आयोजित भक्ति से प्रोत सुमधुर श्री श्याम भजन संध्या का आयोजन करने वाले श्याम-कराने वाले श्याम, प्रभु दयाल पंच परिवार, टीबाबसाई वाले द्वारा किया गया, जिसमें मुंबई के प्रमोद त्रिपाठी और हैदराबाद के सागर व्यास ने भजनों की गंगा से वातावरण को भक्तिमय बनाया। देर रात तक गायकों ने समां बांधे रखा और भक्तों को नाचने और झूमने पर मजबूर किया। कार्यक्रम में बाबा के दर्शन करने आये अतिथियों का स्वागत समिति द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें… हजारों की संख्या में भक्तों ने अर्पित किए श्याम बाबा को निशान

अवसर पर श्री श्याम मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. चंद्रकांत डाकोतिया, मंत्री इंद्रकरण अग्रवाल, सह-मंत्री रामदेव अग्रवाल, राजकुमार विग, प्रह्लादराय टिबड़ेवाल, अशोक डाकोतिया, मनीष सिग्नोड़िया, महेन्द्र सिग्नोड़िया, विश्वनाथ टिबड़ेवाल, राजेश अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, राजेश गोयल, मनीष अग्रवाल, राकेश जालान, श्याम डालिया, रमेश कुमार बंग, अनिल लाखोटिया, श्रीकिशन शर्मा, श्याम गिलड़ा, गोविंद पोद्दार, जगदीश अग्रवाल, धर्मचंद भंसाली व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button