सत्य शक्ति महिला शाखा का गणगौर महोत्सव, फूलों की होली एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह
हैदराबाद, सत्य शक्ति महिला शाखा, टी.वी. टॉवर, मलकपेट तथा रौशन लाल अग्रवाल फाउंडेशन ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में गणगौर महोत्सव, फूलों की होली एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का आयोजन आज आत्मा गौरव भवन, उप्पल में आयोजित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्वाति लाकरा, अग्रवाल समाज तेलंगाना अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता, उपाध्यक्ष रूपेश अग्रवाल, संयुक्त सचिव सीमा जैन, तत्कालीन पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समन्वयन रौशन लाल अग्रवाल फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से महावीर प्रसाद अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, भीम अग्रवाल एवं गौरव अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराजा अग्रसेनजी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात रौशन लाल अग्रवाल फाउंडेशन ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं आत्मा गौरव भवन के चेयरमैन राजेश कुमार अग्रवाल ने अतिथियों एवं उपस्थित मातृशक्ति का अभिनंदन करते हुए कहा कि सभी यहाँ गणगौर महोत्सव, फूलों होली और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने एकत्र हुए हैं।
यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और महिला शक्ति का उत्सव है। सबसे पहले सत्य शक्ति महिला समिति की सभी बहनों को बधाई, जिन्होंने इतनी सुंदर योजना बनाकर कार्यक्रम को संभव बनाया। सभी की मेहनत, समर्पण और एकता वास्तव में प्रेरणादायक है। विभिन्न महिला संगठनों की सदस्यों का समारोह में हार्दिक स्वागत है। आपके सहयोग और सहभागिता ने कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया। उन्होने कहा कि कार्यक्रम में संयोजक महावीर अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, भीम फिटकरीवाला और गौरव अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा, जो हर सामाजिक कार्य में पूरे समर्पण के साथ हमारे साथ खड़े रहते हैं।

मंच पर प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों का किया स्वागत
आत्मा गौरव भवन के प्रबंधन का भी विशेष धन्यवाद, जिन्होंने हमें यह सुंदर स्थान प्रदान किया ताकि हम सब मिलकर इस उत्सव को मना सकें। राजेश अग्रवाल ने कहा कि महिलाएँ केवल परिवार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की शक्ति होती हैं। एक माँ संस्कार देती है, एक बहन स्नेह देती है, एक बेटी खुशियाँ लाती है और एक महिला पूरे समाज का भविष्य बनाती है। जब महिलाएँ शिक्षित, आत्मविश्वासी और जागरूक होती हैं, तब समाज अपने आप आगे बढ़ता है। इसलिए वह कहना चाहते हैं कि हम सब एक-दूसरे का साथ दें, एक-दूसरे को प्रेरित करें और हमेशा एकता के साथ आगे बढ़ें।
कार्यक्रम में मंच पर प्रस्तुति देने वाले सभी प्रतिभागियों का भी विशेष स्वागत है। आप सभी अपनी प्रतिभा से इस मंच को और भी सुंदर बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत गर्व और सम्मान की बात है कि आज हमारे बीच मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उपस्थित हैं। अपने अत्यंत व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद उन्होंने हमारा निमंत्रण स्वीकार कर समारोह में भाग लिया। अपनी पूरी टीम की ओर से और सभी महिला संगठनों की ओर से उनका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में 6 एकल और 7 समूह प्रस्तुतियों ने बांधा समां
साथ ही उन्होंने अग्रवाल समाज तेलंगाना की पूरी टीम का भी उल्लेख किया, जो हमेशा समाज सेवा, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता के लिए निरंतर कार्य करती रही है। उन्होंने विशेष रूप से रौशन लाल अग्रवाल फाउंडेशन ट्रस्ट की अध्यक्ष शकुंतला देवी का आभार व्यक्त किया, जिनके आशीर्वाद और मार्गदर्शन से ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम संभव हो पाते हैं। हम सब मिलकर गणगौर, फूलों की होली और महिला शक्ति के इस उत्सव को खुशी, प्रेम और एकता के साथ मनाएँ। समारोह के अंतर्गत आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनमें 6 टीमों द्वारा एकल प्रस्तुतियाँ, 7 टीमों द्वारा समूह प्रस्तुत्तियाँ तथा महिला समिति द्वारा मुख्य अतिथि स्वाति लाकरा के सम्मान में 2 विशेष कार्यक्रम शामिल रहीं। महिला समिति की अध्यक्ष रानी मित्तल ने अग्रवाल समाज तेलंगाना के अध्यक्ष अनिरुद्ध गुप्ता का सम्मान किया।
महिला समिति की उपाध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल, सचिव नीति अग्रवाल तथा संयुक्त सचिव कविता बंसल ने उपाध्यक्ष रूपेश अग्रवाल का सम्मान किया। महिला समिति की सदस्य सुनीता तुलस्यान एवं कोषाध्यक्ष मीना अग्रवाल ने सीमा जैन का सम्मान किया। अनिरुद्ध गुप्ता, महावीर प्रसाद अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, भीम फिटकरीवाला एवं गौरव अग्रवाल ने मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्वाति लाकरा तथा रौशन लाल अग्रवाल फाउंडेशन ट्रस्ट की संस्थापक शकुंतला देवी का सम्मान किया। इसी क्रम में सत्य शक्ति महिला समिति द्वारा हैदराबाद एवं तेलंगाना की विभिन्न शाखाओं की महिला अध्यक्षों, सचिवों एवं पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में 700 महिलाओं ने उत्साह से लिया भाग
कार्यक्रम स्थल पर नाश्ते, जलपान, पानी की व्यवस्था, बच्चों के लिए बचपन काउंटर तथा पॉपकॉर्न काउंटर की व्यवस्था की गयी। इसके अलावा सभी के लिए सामूहिक लंच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग 700 महिलाओं ने भाग लिया। सभी उपस्थित महिलाओं ने भव्य आयोजन की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए राजेश कुमार अग्रवाल तथा रजनी अग्रवाल को एक ही मंच पर इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं को जोड़ने हेतु विशेष धन्यवाद दिया। उपस्थित महिलाओं ने भविष्य में भी इसी प्रकार के कार्यक्रम आत्मा गौरव भवन, उप्पल में आयोजित करने का अनुरोध किया। अवसर पर फ्री तम्बोला का आयोजन कर विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये गए।
अवसर पर दिलीप पंसारी, मनीष अग्रवाल, रूपेश अग्रवाल, सीमा जैन, विपिन अग्रवाल, पंकज सैनी, महेंद्र अग्रवाल आत्मा गौरव भवन के अध्यक्ष अक्षय अग्रवाल, सचिव विजय बंसल, सिल्वर ट्रस्ट्री विपिन अग्रवाल, गोल्डन ट्रस्टी रूपेश कुमार अग्रवाल, संस्थापक ट्रस्टी गौरव अग्रवाल, वरुण अग्रवाल, रूपेश अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, मानस अग्रवाल व अन्य उपस्थित थे। राजेश कुमार अग्रवाल ने कार्यक्रम की सफलता हेतु आत्मा गौरव भवन प्रबंधन समिति का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से प्रबंध ट्रस्ट्री मधुसूदन अग्रवाल, कोऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, वित्तीय सलाहकार करोड़ीमल अग्रवाल, प्रॉजेक्ट चेयरमैन नरेश चौधरी को आयोजन के लिए स्थान उपलब्ध कराने एवं निरंतर सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



