माहेश्वरी मंडल हैदराबाद (उत्तर) का गणगौर उत्सव संपन्न
हैदराबाद, माहेश्वरी मंडल हैदराबाद (उत्तर), माहेश्वरी महिला समिति, माहेश्वरी युवा समिति, माहेश्वर युवती समिति के तत्वावधान में ‘गणगौर का उत्सव सखियों के संग’ भव्यता से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं लाई तंबोला के साथ संपन्न हुआ।
बलकमपेट स्थित श्री उमिया पाटीदार समाज में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी अमृत कुमार जैन ने किया। उन्होंने समिति द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समिति सदैव ही सभी को साथ लेकर रंगारंग कार्यक्रम शानदार करते हुए उसे यादगार बनाती है। उन्होंने समिति को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए आभार व्यक्त किया।
विशेष अतिथि समाजसेवी सुषमा सोनी ने महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए कार्यक्रम की भव्य सफलता की कामना की। कार्यक्रम में उद्घाटनकर्ता अमृत कुमार जैन का स्वागत अध्यक्ष इंदिरा बजाज ने तथा विशेष अतिथि सुषमा सोनी का स्वागत मंत्री संगीता सोमानी ने किया। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष संतोष मर्दा ने किया। अध्यक्ष इंदिर बजाज ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम को भव्य रूप से सफल बनाने के लिए समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा प्रायोजकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग की कामना की। समिति की जानकारी मंत्री संगीता सोमानी ने दी।
लाइव तंबोला में महिलाओं ने उत्साह से लिया भाग
अवसर पर महिलाओं ने लाइव तंबोला में भाग लिया, जिसमें तंबोला फ्री राउंड, लाइव तंबोला चाँदी ही चाँदी खिलाया गया। इसके विजेताओं को पदाधिकारियों द्वारा पुरस्कार प्रदान किए गए। समिति ने सुषमा सोनी, सोनी वायर प्रा.लि., शिवराज लक्ष्मीचंद जैन ज्वेलर्स, वेद ज्वेलर्स, गोपाल बल्दवा, ममता राहुल अग्रवाल,
गीता असावा, माला लाहोटी, रमेश मर्दा, सोमानी इस्पात, विराट प्रिंटर्स, केशरिद्धि क्रिएशन, डॉ. प्रीति नितिन काबरा, राजेश सिल्क्स, रामेश्वर लाल शिवरतन पलोड, रिवाज, अल्पक, अलंकृत ज्वेलर्स, श्याम तोष्णीवाल, अनामिका जाजू, सुनीता जाजू, रामगोपाल मर्दा, जयश्री कृष्णा, योगिता चांडक, सीमा इन्नानी, दीपा बजाज, संगीता काबरा, राधिका लाहोटी, लक्ष्मी भक्कड़, अमृत चिट्स (इंडिया) प्रा.लि. का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष इंदिरा बजाज, मंत्री संगीता सोमाणी, कोषाध्यक्ष संतोष मर्दा, उपाध्यक्ष दुर्गा बियाणी, संयोजिका निकिता झंवर,

माला लाहोटी, श्वेता दरक, राधिका लाहोटी, सलाहकार रीना लोया, पूर्व अध्यक्ष पुष्पा मर्दा, कार्यकारिणी सदस्य अरुणा मर्दा, अर्चना सारड़ा, भावना लोहिया, चंचल पुगलिया, माधुरी राठी, निकिता चांडक, पूजा बल्दवा, सुनीता जाजू, सुषमा बियाणी, स्नेहा बियाणी, सोनाली असावा, सोनिया भक्कड़, सोनम मूंदड़ा, योगिता चांडक सहित अन्यों ने सहयोग प्रदान किया। अवसर पर अमीरपेट, बालानगर, बेगमपेट, बोइनपल्ली, एर्रागड्डा, कुकटपल्ली, सनतनगर, यूसुफ़गुड़ा, खैरताबाद, लिंगमपल्ली, हाईटेक सीटी सहित अन्य स्थानों से महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



