गैंगस्टर टाइप फिल्मों से रणवीर सिंह ने बनाई दूरी

Ad

अपनी ज़बरदस्त एनर्जी और अलग अंदाज़ के लिए मशहूर बॉलीवुड ऐक्टर रणवीर सिंह ने पिछले साल के आखिर में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर (2025) में हम्जा अली मजारी के किरदार में ऑडियंस को खूब इंप्रेस किया। उनकी दमदार पीन प्रेजेंस ने फिल्म को यादगार बना दिया। धुरंधर (2025) की रिलीज के बाद रणवीर सिंह डॉन 3 के लिए शूटिंग शुरू करने वाले थे। अगस्त 2023 में फरहान अख्तर ने इस फिल्म की अनाउंसमेंट की थी।

इस फिल्म के ज़रिए रणवीर सिंह शाहरूख खान को रिप्लेस करते हुए नए डॉन के रूप में नज़र आने वाले थे। फिल्म डॉन 3 में रणवीर सिंह के अपोजिट कृति सेनन का नाम बतौर लीड ऐक्ट्रेस फाइनल हो चुका था, जबकि इस बार मुख्य विलेन के रोल के लिए पांत मैसी को लिया गया था, लेकिन जब पांत मैसी ने फिल्म करने से इंकार किया, तो बिना देरी किए उनकी जगह अर्जुन दास को विलेन के रूप में शामिल किया गया।

ख़बरों के मुताबिक फरहान अख्तर ने डॉन 3 मे कैमियो के लिए अमिताभ बच्चन और ज़ीनत अमान से कॉन्टेक्ट किया था, लेकिन उनकी स्वीकृति न मिलने के बाद फिल्म में शाहरूख खान और प्रियंका चोपड़ा के कैमियो अपीयरेंस की बात सामने आने लगी थी। इस फिल्म की शूटिंग जनवरी 2025 में शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन धुरंधर की ज़बर्दस्त कामयाबी के बाद रणवीर सिंह ने अचानक फिल्म डॉन 3 छोड़ने का एलान कर दिया। कहा जा रहा है कि धुरंधर की अपार सफलता के बाद रणवीर सिंह गैंगस्टर टाइप फिल्मों में नज़र नहीं आना चाहते। अब वह सिर्फ संजय लीला भंसाली, लोकेश कनगराज और एटली जैसे फिल्म मेकर्स के साथ ही काम करना चाहते हैं।

यह भी पढे़: एक साथ कई फिल्मों में नज़र आएँगे रणवीर सिंह

-सुभाष शिरढोनकर

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button