नामपल्ली व उप्पल में गांजे के मामले

हैदराबाद, आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स ने नामपल्ली व उप्पल क्षेत्रों में गांजे की बिक्री करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया।एसटीएफ के अधीक्षक एन. अंजी रेड्डी ने बताया कि विश्वस्त सूत्रों द्वारा नामपल्ली के अफजल सागर में टी. सचिन नामक व्यक्ति द्वारा गांजे की बिक्री करने की सूचना मिली।

इसके बाद उसके घर में छापेमारी करते हुए 500 ग्राम सूखा गांजा जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपी ने पिछले कुछ महीनों से छोटे-छोटे पैकेटों में गांजे की बिक्री करने का खुलासा किया। दूसरे मामले में, उप्पल में भाग्यवा नामक व्यक्ति को 510 ग्राम गांजे के साथ पकड़ा गया। आरोपियों को आगे की कार्रवाई के तहत नामपल्ली व उप्पल आबकारी पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई चल रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button