हैदराबाद : धरे गेय गांजे की बिक्री करने वाले

हैदराबाद, हैदराबाद में आबकारी पुलिस और स्टेट टास्क फोर्स की संयुक्त कार्रवाई ने शहर में नशे की तस्करी पर नियंत्रण की कोशिशों को गति दी है। पिछले 24 घंटों में दो अलग-अलग स्थानों पर गांजा बेचते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से बड़ी मात्रा में गांजा जब्त किया गया। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई।

आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स व मुशीराबाद की आबकारी पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सीताफलमंडी के पास गांजे की बिक्री करने वाले कारोबारी को गिरफ्तार किया। एसटीएफ के अधीक्षक एन. अंजी रेड्डी ने बताया कि पारदी बस्ती में रहने वाले शक्ति विजय कुमार (35) छोटे-छोटे पैकेटों में गांजे की बिक्री करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उसके पास से कई पैकेटों में 560 ग्राम गांजा बरामद हुआ। मुशीराबाद की आबकारी पुलिस उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है।

चादरघाट के पास गांजे की बिक्री करने वाला गिरफ्तार

आबकारी पुलिस की स्टेट टास्क फोर्स ने चादरघाट के पास गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।एसटीएफ के अधीक्षक एन. अंजी रेड्डी ने बताया कि मांगबस्ती में रहने वाला मनीष सिंह कल रात गांजा लेकर चादरघाट के पास बिक्री करने पहुंचा था। इसी दौरान विश्वस्त सूत्रों के जरिए जानकारी मिलने के बाद चादरघाट चौराहे के पास मनीष को 230 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके पास से दोपहिया, 2 सेलफोन भी जब्त किये गये। काचीगुड़ा की आबकारी पुलिस आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button