हैदराबाद, जेसीआई हैदराबाद डायनामिक के तत्वावधान में जीबीएम डायनेमिक की म्यूजिकल महफिल बंजारा हिल्स स्थित द प्लैटिनम बैंक्वेट में आयोजित की गई।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जेसीआई इंडिया ज़ोन 12 अध्यक्ष चतुर्वेदी वुटुकुरु, प्रॉजेक्ट निदेशक गिरीश विनीता नागपाल, प्रतीक वंदना हरिया, प्रॉजेक्ट सलाहकार मोहित पूजा जैन, महिला सशक्तिकरण विंग अध्यक्ष प्रेरणा कपूर, महिला सशक्तिकरण विंग उपाध्यक्ष पूजा जैन, सचिव वरुण कुहाड़, एमओसी मोनाली चड्डा सहित कई बोर्ड और सामान्य सदस्य उपस्थित थे।
अध्यक्ष पंकज कपूर ने अब तक की गतिविधियों की रिपोर्ट और भविष्य की कार्य योजना साझा की। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त कर एकता और टीम वर्क के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जेसीआई हैदराबाद डायनामिक प्रत्येक सदस्य के विकास और सामुदायिक सेवा को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। जीबीएम के दौरान सभी ने मोनाली चड्ढा और उनकी टीम द्वारा आयोजित अंताक्षरी का आनंद लिया।
यह भी पढ़ें… जेसीआई बंजारा हैदराबाद महिला सशक्तिकरण का सामूहिक विवाह संपन्न
टीमों के साथ उनके कप्तान तेजल, ध्वनि शाह, सोनल अग्रवाल, नितेश अग्रवाल ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कई टीमों ने पुरस्कार जीते। टीम येलो ने ट्रॉफी और टीम ग्रीन टीम ने उपविजेता की ट्राफी जीती। चतुर्वेदी वुटुकुरु ने प्रॉजेक्ट निदेशकों और जेसीआई हैदराबाद डायनामिक की पूरी टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने जेसीआई हैदराबाद डायनेमिक के अध्यक्ष पंकज कपूर और टीम द्वारा जोन 12 को हर क्षेत्र में शीर्ष पर रहने के कार्य की सराहना की।
