हरे कृष्णा स्वर्ण मंदिर में उत्साह के साथ मनाई गयी गीता जयंती

हैदराबाद, हरे कृष्णा स्वर्ण मंदिर, बंजारा हिल्स में भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह के साथ गीता जयंती मनाई गई। यहाँ आयोजित कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बच्चों द्वारा गीता पारायण रहा, जिसमें नगरद्वय के स्कूलों के 1008 छात्रों ने विचारशील व्याख्याओं के साथ 108 महत्वपूर्ण गीता श्लोकों का पाठ कर भक्ति, अनुशासन और युवा पीढ़ी के लिए आध्यात्मिक मूल्यों के संचरण का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में तेलंगाना जेल एवं सुधार सेवा के महानिदेशक डॉ. सौम्या मिश्रा ने भाग लिया।

हैदराबाद में गीता जयंती पर बच्चों का सामूहिक पाठ

अवसर पर हरे कृष्णा मूवमेंट – हैदराबाद के अध्यक्ष श्री सत्य गौर चंद्रदास प्रभुजी ने कहा कि गीता जयंती 5,000 साल पहले के ऐतिहासिक क्षण की याद दिलाती है, जब भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को मार्गदर्शक बनकर ज्ञान दिया। आज हमनें गीता के सामूहिक जप के माध्यम से इस पवित्र अवसर का सम्मान किया। इसका संदेश सार्वभौमिक और सभी उम्र, समुदायों व संस्कृतियों के लिए प्रासंगिक है। इसका अध्ययन और अभ्यास करके प्रत्येक व्यक्ति अपना जीवन बदल सकता है और सच्चे उद्देश्य की खोज कर सकता है।

यह भी पढ़ें… रथ यात्रा में हरे कृष्णा-हरे कृष्णा से गूँजा शहर

समारोह का शुभारंभ भावपूर्ण संपूर्ण गीता पारायण के साथ हुआ, जिसमें हरे कृष्ण भक्तों और मण्डली के सदस्यों ने सामूहिक रूप से गहन भक्तिपूर्ण माहौल में भगवद गीता के पूरे 700 संस्कृत श्लोकों का जाप किया। शाम के सत्र में 108 सबसे महत्वपूर्ण चयनित श्लोकों का पाठ कर व्यावहारिक टिप्पणी प्रस्तुत की गई, जिसमें गीता की मूल दार्शनिक शिक्षाओं, कालातीत ज्ञान और आधुनिक जीवन में इसके व्यावहारिक अनुप्रयोग पर जोर दिया गया। समारोह का समापन श्री राधा गोविंद और श्री लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी को अर्पित की गई भव्य महा मंगल आरती के साथ हुआ, जिसके बाद आगंतुकों को प्रसाद का वितरण किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button