चातुर्मास को लेकर खरतरगच्छ संघ फीलखाना की आम सभा

हैदराबाद, कारवान स्थित दादावाड़ी जैन मंदिर में खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. के आगामी चातुर्मास को लेकर खरतरगच्छ संघ, फीलखाना की आम सभा महावीर भवन, फीलखाना में अध्यक्ष ललितकुमार सी. संकलेचा की अध्यक्षता में भावपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सभा में सचिव जसराज बाफना ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने आगामी चातुर्मास को आध्यात्मिक यात्रा, संयम और सेवा का महापर्व बताते हुए संघ के सभी सदस्यों से तन, मन एवं धन से सहयोग देने का विनम्र निवेदन किया। अवसर पर चुन्नीलाल संकलेचा, रायचंद छाजेड़, मोतीलाल ललवानी, हस्तीमल हुंडिया, बाबूलाल संकलेचा, ललित कुमार सी. संकलेचा एवं रमेश पारेख सहित अनेक सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि चातुर्मास केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, संस्कार और समाज को जोड़ने का सशक्त माध्यम है। वक्ताओं ने एकजुट होकर संघ शास्ता हैदराबाद त्रयनगर चातुर्मास 2026 के मार्गदर्शक मंडल और कोर कमेटी के साथ मिलकर भव्य, प्रेरणादायी और ऐतिहासिक चातुर्मास बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें… मधिरा नगरपालिका पर कांग्रेस का कब्ज़ा, भट्टी ने पदेन सदस्य के रूप में किया मतदान

गुरु आगमन की प्रसन्नता और समर्पण का रहा वातावरण

अवसर पर मोतीलाल ललवानी, चुन्नीलाल संकलेचा, रायचंद छाजेड़, जसराज बाफना, ललित कुमार सी. संकलेचा, हस्तीमल हुंडिया, बाबूलाल संकलेचा, प्रवीण संकलेचा, मेघराज गोलेच्छा, ललित कुमार बी. संकलेचा, भंवरलाल छाजेड़, दयालचंद झाबक, मूलचंद बाफना, भंवरलाल ललवानी, कांतिलाल छाजेड़, राजू गोलेच्छा, रमेश पारेख, सुरेश संकलेचा, किशोर कटारिया संघवी, कांतिलाल संकलेचा, गौतमचंद संकलेचा, अशोक छाजेड़, उत्तम बाफना, श्रवणकुमार संकलेचा, कुंदनमल छाजेड़, अशोक संकलेचा, विक्रमसिंह दड्ढा, प्रशांत श्रीश्रीमाल, बाबूलाल ललवानी, पारसमल मरडिया, मनोज तातेड़, सांकलचंद बाफना, सुरेश तातेड़, सुखराज कांकरिया एवं ओमप्रकाश हुंडिया सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

सभा में उपस्थित सभी के चेहरों पर गुरु आगमन की प्रसन्नता स्पष्ट झलक रही थी। श्रद्धा, उत्साह और समर्पण से भरे वातावरण ने यह संदेश दिया कि जब समाज संगठित होकर कार्य करता है, तो हर आयोजन आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र बन जाता है। अंत में मंगलकामनाओं के साथ सभा का समापन किया गया तथा उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button