हैदराबाद में 1एम1बी के साथ युवाओं को सशक्त बनाएगी जीएचएमसी और सरकार
हैदराबाद, हैदराबाद महानगर निगम (जीएचएमसी) और प्रदेश सरकार ने युवाओं को कौशल प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों के लिए संयुक्त राष्ट्र से मान्यता प्राप्त गैर-लाभकारी संस्था 1एम1बी (वन मिलियन फॉर वन बिलियन) के साथ हाथ मिलाया। क्वीर बंधु (एनजीओ) के सहयोग से 1एम1बी ने युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने और वंचित समुदायों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इस पहल की शुरुआत पहले बैच के साथ हुई, जिसमें 20 नौकरी चाहने वालों को डिजिटल साक्षरता और पेशेवर कौशल का प्रशिक्षण दिया गया। इनमें से 6 प्रतिभागियों को उद्योग मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र मिले, जो रोजगार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अगले चरण में प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
यह भी पढ़े: गणेशोत्सव-नवरात्रि तैयारियों पर पार्षदों और जीएचएमसी की चर्चा
चर्चा के दौरान 1.5 मैटर्स कैंपेन पर भी प्रकाश डाला गया, जो युवाओं और नागरिक समाज को जलवायु कार्रवाई और स्थिरता के लिए प्रेरित करता है। अवसर पर एस. पंकजा, अतिरिक्त आयुक्त (हेल्थ-एनयूएचएम), जीएचएमसी और रमादेवी लंका, अधीक्षक अभियंता, जीएचएमसी समेत अन्य गणमान्य अतिथियों ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए प्रोत्साहित किया।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



