पद्भार न संभालने वाले जीएचएमसी उपायुक्त निलंबित

हैदराबाद, जीएचएमसी कमिश्नर आर.वी. कर्णन ने तबादले के बाद पद्भार न ग्रहण करने वाले डिप्टी कमिश्नर श्रीनिवास रेड्डी को निलंबित कर दिया है।

बड़े पैमाने पर किये गये तबादलों के तहत श्रीनिवास रेड्डी को अलवाल सर्किल से कावडिगुडा सर्किल में स्थानांतरित किया गया था, लेकिन स्थानांतरण के आदेशों की अनदेखी करते हुए श्रीनिवास रेड्डी ने नये स्थान पर पदभार ग्रहण नहीं की। इसी कारण यह कार्रवाई की गई है। कमिश्नर के आदेशों की अवहेलना करने और कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में उन्हें निलंबित किया गया है।

सूत्र बताते हैं कि जब श्रीनिवास रेड्डी अलवाल में डिप्टी कमिश्नर के पद पर कार्यरत थे, तब उन पर खाली प्लॉट्स को अवैध रूप से घर नंबर आवंटित करने के आरोप लगे थे। इस मामले में कमिश्नर आर.वी. कर्णन ने उनके खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश दिए थे। जांच में विजिलेंस अधिकारियों ने पाया कि उन्होंने खाली जमीनों को अवैध रूप से मकान नंबर दिए थे।

यह भी पढ़ें… नुमाइश 1 जनवरी से, भट्टी विक्रमार्का करेंगे उद्घाटन

वर्तमान में अलवाल से कावडिगुडा ट्रांसफर होने के बावजूद श्रीनिवास रेड्डी ने आदेशों को नजरअंदाज किया और कावडिगुडा में रिपोर्ट नहीं की। उन्होंने यह कहते हुए नये स्थान पर नियुक्ति स्वीकार करने से इंकार कर दिया कि वे दोबारा अलवाल में ही पोस्टिंग हासिल कर लेंगे। इसी क्रम में कमिश्नर आर.वी. कर्णन ने उन्हें निलंबित कर दिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button