जनशिकायतों के निपटारे को दें प्राथमिकता : इलंबर्ती

Ad

हैदराबाद, ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम के प्रजावाणी कार्यक्रम में शिकायतों की संख्या लगातार बढ़ने लगी है। इस बात को ध्यान में रखते हुए जीएचएमसी आयुक्त इलंबर्ती ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह प्रजावाणी में प्राप्त शिकायतों के समाधान को प्राथमिकता दें।

आज जीएचएमसी मुख्यालय में प्रजावाणी कार्यक्रम के दौरान जीएचएमसी आयुक्त ने अधिकारियों से कहा कि जन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु विशेष पहल करें। कार्यक्रम के दौरान आयुक्त ने उप महापौर मोते श्रीलता शोभन रेड्डी के साथ जनता की याचिकाएँ प्राप्त कर उनके बारे में अधिकारियों से विचार-विमर्श किया। बड़ी संख्या में लोग शिकायतें लेकर मुख्यालय पहुँचे थे।

यह भी पढ़ें… जीएचएमसी प्रजावाणी में लोगों से मिलीं 132 शिकायतें

जन शिकायतों के त्वरित समाधान पर जोर: आयुक्त व उप महापौर

आयुक्त ने कहा कि संबंधित विभागों के अधिकारी समय-समय पर जनता से प्राप्त शिकायतों के समाधान पर विशेष ध्यान दें तथा समस्या का समाधान होने पर शिकायतकर्ता को सूचित करें। ऐसी व्यवस्था न हो कि एक ही मुद्दे को लेकर शिकायतकर्ता बार-बार अधिकारी के पास जाए। यदि समस्या हल नहीं होती है, तो कारण स्पष्ट किया जाना चाहिए।

उप महापौर मोते श्रीलता शोभन रेड्डी ने कहा कि प्रजावाणी में प्राप्त शिकायतों के समाधान में कोई देरी नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों को समय-समय पर उनकी समीक्षा करने और मुद्दों को शीघ्रता से हल करने को प्राथमिकता देनी चाहिए।

जीएचएमसी प्रजावाणी में 107 शिकायतें दर्ज, टाउन प्लानिंग प्रमुख

जीएचएमसी मुख्यालय में आयोजित प्रजावाणी के दौरान 107 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 62 शिकायतें टाउन प्लानिंग विभाग से संबंधित थीं। अन्य शिकायतें कर विभाग, इंजीनियरिंग और स्वच्छता विभाग, वित्त विभाग, भूमि अधिग्रहण विभाग, प्रशासन, स्वास्थ्य, विद्युत और विज्ञापन विभाग से संबंधित थीं। सात शिकायतें फोन-इन के माध्यम से प्राप्त हुईं।

इसी तरह छह जोनल कार्यालयों में कुल 86 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें कुकटपल्ली जोन में 32, सिकंदराबाद जोन में 12, शेरीलिंगमपल्ली जोन में 19, चारमीनार जोन में 9, एल.बी. नगर जोन में 13 और खैरताबाद जोन में एक शिकायत प्राप्त हुई।

अवसर पर अतिरिक्त आयुक्त शिव कुमार नायुडू, वेणुगोपाल, पंकजा, गीता राधिका, रघु प्रसाद, वेणुगोपाल रेड्डी, चंद्रकांत रेड्डी, सुभद्रा देवी, यादगिरी राव, सीसीपी श्रीनिवास, अतिरिक्त सीसीपी गंगाधर एवं अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button