गोवा : बिट्स पिलानी परिसर में छात्रा ने की आत्महत्या, दो साल में छठा मामला

Ad

पणजी, दक्षिण गोवा स्थित बिट्स पिलानी परिसर के छात्रावास में एक छात्रा ने रविवार को अपने कमरे में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि ‘इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशंस इंजीनियरिंग’ के तीसरे वर्ष की छात्रा वैष्णवी जितेश (20) रविवार देर रात अपने छात्रावास के कमरे में फंदे से लटकी पाई गई।

Ad

अधिकारी ने बताया कि पिछले दो वर्षों में वास्को स्थित इस संस्थान के परिसर में आत्महत्या का यह छठा मामला है।अधिकारी ने बताया कि घटना के बारे में वेर्णा पुलिस को रात करीब 11:30 बजे सूचना मिली थी। पुलिस के अनुसार, वैष्णवी जितेश बेंगलुरु की रहने वाली थी।

बिट्स पिलानी परिसर में छात्रों की आत्महत्या का मुद्दा हाल ही में राज्य विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी उठाया गया था, उस दौरान मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बताया था कि परीक्षा के दबाव के कारण छात्रों ने आत्महत्या की। रविवार की घटना के संबंध में संस्थान ने अभी तक कोई औपचारिक बयान जारी नहीं किया है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button